पेट्रोल छिड़ककर थाने पहुंची महिला, जानें फिर क्या हुआ

पेट्रोल छिड़ककर थाने पहुंची महिला, जानें फिर क्या हुआ
X
जब वह थाने में महिला पुलिसकर्मियों (Policeman) से मिली तो उन्हें महिला के कपड़ों से पेट्रोल की बदबू आई, जिस पर उन्होंने थाना प्रभारी को अवगत करवाया। बताया जाता है कि महिला ने कुछ दिन पहले पड़ोसियों के खिलाफ शिकायत दी थी। उसी सिलसिले में महिला घर से पेट्रोल छिड़कर महिला थाना पहुंची थी।

हरिभूमि न्यूज : जींद

महिला थाना में पेट्रोल छिड़ककर पहुंची महिला से वहां तैनात पुलिस कर्मियों के पसीना- पसीना हो गए। इतफाकिया महिला का पीछा करते हुए उसके परिजन भी महिला थाना पहुंच गए। जिस पर पुलिसकर्मियों ने महिला को उनके हवाले कर दिया। महिला ने पड़ोसियों के खिलाफ शिकायत दी हुई थी।

परिजनों ने महिला को मानसिक रूप से परेशान बताया है। महिला के जाने के बाद ही पुलिस कर्मियों ने राहत की सांस ली। सफीदों रोड जवाहर नगर की 32 वर्षीय महिला बुधवार दोपहर बाद महिला थाना पहुंची। महिला ने कपड़ों पर पेट्रोल छिड़का हुआ था। जब वह थाने में महिला पुलिस कर्मियों से मिली तो उन्हें महिला के कपड़ों से पेट्रोल की बदबू आई, जिस पर उन्होंने थाना प्रभारी को अवगत करवाया। बताया जाता है कि महिला ने कुछ दिन पहले पड़ोसियों के खिलाफ शिकायत दी थी। उसी सिलसिले में महिला घर से पेट्रोल छिड़कर महिला थाना पहुंची थी। महिला के अचानक घर से निकलने पर उसका पति तथा ससुर पीछा करते हुए महिला थाना पहुंच गए और महिला की मनोदशा के बारे में अवगत करवाया। जिस पर महिला के मायका पक्ष को भी सूचना दी गई और महिला का पिता भी महिला थाना पहुंचा। जिसके बाद उन्होंने महिला द्वारा दी गई पड़ोसियों की शिकायत को वापस ले लिया और महिला को अपने साथ घर ले गए।

परिजनों ने बताया कि महिला काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान है और उसकी मनोदशा भी खराब है। जिसके चलते वह पड़ोसियों के अलावा परिजनों से भी झगड़ा करती रहती है। महिला के जाने के बाद महिला थाना पुलिस ने राहत की सांस ली।

महिला थाना प्रभारी सीमा ने बताया कि महिला के कपड़ों से पेट्रोल की बदबू आ रही थी। महिला का पति, ससुर तथा पिता थाना में आ गए थे। जिन्होंने बताया कि महिला की मनोदशा ठीक नहीं है, जिसके बाद वे उसे अपने साथ ले गए।

Tags

Next Story