एसपी से मिलने पहुंची महिला ने निगला जहरीला पदार्थ, अस्पताल में भर्ती

एसपी से मिलने पहुंची महिला ने निगला जहरीला पदार्थ, अस्पताल में भर्ती
X
घरौंडा के गांव फरीदपुर की रहने वाली एक महिला किसी मामले में सोमवार को जिला सचिवालय में पुलिस अधीक्षक गंगाराम पुनिया ने मिलने पहुंची थी।

करनाल : जिला सचिवालय में पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंची एक महिला ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। महिला को तुरंत अस्पताल (Hospital) में पहुंचाया गया जहां महिला का इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस (Police) मामले की जांच कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घरौंडा के गांव फरीदपुर की रहने वाली एक महिला किसी मामले में सोमवार को जिला सचिवालय में पुलिस अधीक्षक गंगाराम पुनिया ने मिलने पहुंची थी। महिला के साथ उसके दो बच्चे भी थे। सचिवलय में महिला बेहोश होकर गिर गई। बताया गया कि महिला ने जहरीला पदार्थ निगल लिया है। महिला को तुरंत राजकीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। जहां महिला का इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि उसका जेठ के साथ जमीनी विवाद चल रहा था। आरोप है कि पुलिस ने मामले मे करवाई नहीं की थी।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सिविल लाइन थाना प्रभारी विजय ने बताया कि महिला ने जहरीला पदार्थ निगल लिया है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। पुलिस जांच कर रही है।

Tags

Next Story