पेट की आग ले आई अपराध की राह पर : रोटी के लिए गांजे की सप्लाई करने लगी महिला, बताई ऐसी मजबूरी

पेट की आग ले आई अपराध की राह पर : रोटी के लिए गांजे की सप्लाई करने लगी महिला, बताई ऐसी मजबूरी
X
नशीले पदार्थों की बिक्री में अब महिलाओं का नाम भी सामने आने लगा है। रेवाड़ी जिले में करीब एक माह के दौरान पुलिस तीन महिलाओं को नशीले पदार्थ के गिरफ्तार कर चुकी है।

हरिभूमि न्यूज : रेवाड़ी

नशीले पदार्थों की बिक्री में अब महिलाओं का नाम भी सामने आने लगा है। जिले में करीब एक माह के दौरान पुलिस तीन महिलाओं को नशीले पदार्थ के गिरफ्तार कर चुकी है। गुरूवार देर सायं भी बावल में एक महिला को 1.6 किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया है। नशीले पदार्थों की बिक्री तक पहुंचने का इस महिला का सफर पूरी तरह पेट की आग से जुड़ा हुआ है।

करीब 55 वर्षीय महिला ऊषा देवी के लिए नशीले पदार्थों की तस्करी और बिक्री पेट पालने का जरिया बन गई। पुलिस पूछताछ में उसने जो बताया, वह दिल को कटोचने वाला भी है। पुलिस के अनुसार शादी के कुछ सालों के बाद ही महिला का पति चल बसा। उसने मेहनत मजदूरी करते हुए अपने बेटे को तमाम विपरीत परिस्थितियों में पाल पोषकर बड़ा किया, तो बेटे ने मेहनत-मजदूरी से अपने परिवार को पालना शुरू कर दिया। महिला की किस्मत ने ज्यादा दिन साथ नहीं दिया। सड़क हादसे में उसके बेटे का पैर कट गया।

विकलांग होकर वह कमाने लायक नहीं बचा। इसके बाद महिला के समक्ष अपना और अपने परिवार का पेट पालना चुनौती बन गया। इसी बीच वह किसी ड्रग स्मलगर के संपर्क में आ गई। इसके बाद नशीले पदार्थों की बिक्री का धंधा कर दिया। बाद में उसके लिए यह मोटी कमाई का जरिया साबित होने लगा। पुलिस के अनुसार महिला मेवात क्षेत्र से लाकर गांजे की बिक्री करती थी। अब वह कानून के चंगुल में फंस चुकी है। अब उसका जेल के रूप में नया सफर शुरू हो चुका है।

Tags

Next Story