कैथल : महिला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में निगला जहर, पढ़ें पूरा मामला

कैथल : महिला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में निगला जहर, पढ़ें पूरा मामला
X
महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। वहीं दूसरी ओर महिला का कहना था कि वह अपनी शिकायत को लेकर पुलिस अधीक्षक के पास गई थी लेकिन पुलिस अधीक्षक ने उसकी बात नहीं सुनी। इस कारण मजबूरन उसे ऐसा कदम उठाना पड़ा।

हरिभूमि न्यूज. कैथल

जिला के लघु सचिवालय में पुलिस अधीक्षक से मिलने आई एक महिला ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। वहीं महिला का कहना था कि वह अपनी शिकायत को लेकर पुलिस अधीक्षक के पास गई थी लेकिन पुलिस अधीक्षक ने उसकी बात नहीं सुनी। इस कारण मजबूरन उसे ऐसा कदम उठाना पड़ा।

उक्त महिला द्वारा जहरीली वस्तु निगलने के मामले में एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि उक्त महिला ने 30 जुलाई को महिला थाना में एक युवक तथा उसके भाई के खिलाफ दुराचार करने बारे शिकायत दी गई थी।3 अगस्त को महिला द्वारा खुद लिखकर दिया गया कि उसने उक्त युवक के साथ अपनी मर्जी से संबंध बनाए थे तथा उसके भाई द्वारा उसके साथ ऐसा कुछ नही किया गया। वह अपनी दरखास्त पर कोई कार्रवाई नही करवाना चाहती है। महिला द्वारा पुन: उक्त दोनों युवकों के खिलाफ शिकायत दी गई जिस पर महिला थाना में मामला दर्ज करके पुलिस द्वारा उक्त युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। परंतु डीएसपी दलीप सिंह द्वारा की गई जांच में उक्त युवक के भाई को निर्दोष पाया गया। उक्त महिला आरोपी के भाई को गिरफ्तार करने बारे पुलिस पर दबाव बना रही थी।

एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि महिला के मामले की जांच डीएसपी विवेक चौधरी कर रहे हैं। उक्त महिला बुधवार को कार्यालय में मेरे से मिलने आई थी, जो मैंने कहा कि आपके मामले की जांच डीएसपी विवेक चौधरी द्वारा की जा रही है। मैंने कंपलेंट क्लर्क को कहा कि उक्त महिला को डीएसपी विवेक चौधरी से मिलवा दें तथा महिला को कहा कि आप डीएसपी विवेक चौधरी से मिल लीजिए वो आपको बता देंगे की आपकी कंपलेंट में क्या कार्रवाई हुई है। परंतु उक्त महिला द्वारा बाहर निकलते ही यह कदम उठा लिया गया। महिला को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।


Tags

Next Story