फर्जी हस्ताक्षर कर महिला ने अकाउंट से चार लाख रुपये उडाय़े, धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज

फर्जी हस्ताक्षर कर महिला ने अकाउंट से चार लाख रुपये उडाय़े, धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज
X
शहर की यमुना गली निवासी देवेंद्र कुमार बंटा के फर्जी हस्ताक्षर कर एक महिला ने उसके अकाउंट से चार लाख रुपये निकाल लिए। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपित महिला व अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

यमुनानगर। शहर की यमुना गली निवासी देवेंद्र कुमार बंटा के फर्जी हस्ताक्षर कर एक महिला ने उसके अकाउंट से चार लाख रुपये निकाल लिए। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपित महिला व अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शहर की यमुना गली निवासी अभिमन्यू बंटा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पिता देवेंद्र कुमार बंटा का शहर के अलग-अलग बैंकों में तीन अकाउंट है। अभिमन्यू ने बताया कि एक दिन उसे पैसों की जरूरत थी। जब वह बैंक से पैसे निकलवाने के लिए गया तो उसके पिता के अकाउंट में पैसे नहीं थे। जब उसने इस बारे अधिकारियों से बात की तो उसे पता चला कि उसके पिता के अकाउंट से अनिता गर्ग द्वारा पैसे निकाले गए हैं।

उसने अपने पिता के अन्य अकाउंट की जांच तो तीनों अकाउंट से करीब चार लाख रुपये निकाले गए थे। उसने आरोप लगाया कि अनिता गर्ग ने बैंक अधिकारियों के साथ मिलकर उसके पिता के जाली हस्ताक्षर कर तीनों अकाउंट से चार लाख रुपये निकाले हैं। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपित महिला व अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

Tags

Next Story