भिवानी में महिलाएं सड़क पर उतरीं : नगर परिषद में घोटाले का आरोप लगाकर किया प्रदर्शन

भिवानी में महिलाएं सड़क पर उतरीं : नगर परिषद में घोटाले का आरोप लगाकर किया प्रदर्शन
X
साथ ही प्रदर्शनकारी महिलाओं ने सत्ता केे साथ-साथ विपक्षी पार्टी के नेताओं पर उक्त घोटालों पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया। महिलाओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि अगर घोटाले की राशि का प्रयोग शहर के विकास कार्यों में हो जाता तो शहर चकाचक हो जाता।

भिवानी : शनिवार को सेक्टर-13 व 23 की महिलाओं ने नगरपरिषद में करोड़ों रुपये के घोटालों का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारी महिलाओं ने सत्ता केे साथ-साथ विपक्षी पार्टी के नेताओं पर उक्त घोटालों पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि अगर घोटाले की राशि का प्रयोग शहर के विकास कार्यों में हो जाता तो शहर चकाचक हो जाता। शायद ही ऐसा कोई इलाका बचता,जहां पर विकास कार्य नहीं मिलता,लेकिन घोटालेबाजों ने शहर के सत्यानाश कर दिया।

शहरवासी महिला मीना ने बताया कि नगरपरिषद में फर्जी कम्पनियों के नाम पर करोड़ों रुपये के चेक जारी हुए,लेकिन आज तक किसी ने भी पड़ताल नहीं की। जिसके चलते कुछ लोग शहर के विकास के पैसे को हजम कर गए। उन्होंने बताया कि हैरानी इस बात की है कि सता पक्ष के नेताओं के साथ.साथ विपक्षी पार्टी के नेता भी मुद्दे पर कुछ भी बोलने से कतरा रहे है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर मामले की सही जांच नहीं हुई तो वे अनिश्चितकालीन आंदोलन चलाने से पीछे नहीं हटेगी।

Tags

Next Story