महेंद्रगढ़ के किसानों को राहत : बुचौली नहर को पक्का करने का काम शुरू, खेती के लिए मिलेगा पर्याप्त पानी

हरिभूमि न्यूज : महेंद्रगढ़
सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की ओर से बुचौली नहर को पक्का करने का काम शुरू करा दिया गया हैं। 20 दिन में नहर को पक्का करने का काम पूरा हो जाएगा। यह नहर पक्की होने के बाद किसानों को काफी राहत मिलेगी। किसानों को खेती के लिए पर्याप्त पानी मिल सकेगा।
सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग अंतिम टेल तक नहरी पानी पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत है। विभाग की सभी नहरों को पक्का करवाया जा रहा है। इसी क्रम में सिंचाई एंव जल संसाधन विभाग ने बुचौली गांव की नहर को पक्का करवाने का निर्णय लिया है। इसका मुख्य उद्देश्य सभी गांवों के किसानों को कृषि के लिए पानी उपलब्ध करवाना है। 20 दिन के दौरान को पक्का करने का काम पूरा हो जाएगा।
किसानों को मिलेगा फायदा
महेंद्रगढ़ खंड का जलस्तर काफी नीचे जा चुका है। अधिकांश गांव खेती के लिए नहरी पानी पर निर्भर है, लेकिन नहर पानी 15 दिन आने के कारण विभाग के लिए सभी गांवों में उपलब्ध कराना चुनौती बना हुआ था। विभाग की ओर से किसानों को खेती के लिए पानी उपलब्ध कराने के लिए बुचौली गांव की नहर को सीमेंटड बनाया जा रहा हैं। यह नहर काफी वर्ष पहले ईंट की बनाई गई थी। जो कि पूरी तरह टूट चुकी थी, जिससे अंतिम टेल तक पानी पहुंचाना विभाग के लिए चुनौती बना हुआ था। विभाग का दावा है कि नहर सीसी की बनने के बाद अंतिम टेल तक नहर का पानी पहुंचेगा तथा सभी गांवों के किसानों खेती के लिए पानी मिल सकेगा।
55.46 लाख की लागत आएगी
महेंद्रगढ़ से गांव बुचौली जाने वाली तीन किलोमीटर की नहर को पक्का करने में 55.46 लाख की लागत आएंगी। ठेकेदार की ओर से नहर को पक्का करने का काम शुरू कर दिया हैं। ठेकेदार की ओर से 20 दिन में नहर को पक्का करने का काम पूरा किया जाएगा। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि नहर पक्की बनने के बाद नहर के साथ लगते आसपास के गांवों के किसानों को काफी फायदा होगा। किसानों को खेती के लिए पर्याप्त नहरी पानी मिल सकेगा।
महेंद्रगढ में हैं 35 नहर व 51 डब्लूडब्लूसी
महेंद्रगढ़ डिवीजन में 35 नहर व 51 डब्लूडब्लूसी है। विभाग की ओर से 68 कर्मचारियों की फील्ड में ड्यूटी होती है। फील्ड में तैनात कर्मचारियों की 24 घंटे की ड्यूटी होती है। खाना खाने जाते समय भी कर्मचारी अपनी जगह दूसरे कर्मचारी को छोड़कर जाता है। फील्ड तैनात की कर्मचारी ड्यूटी नहरी पानी की चोरी रोकना तथा नहरी पानी का संचालन सुचारू रूप से कराना होता है।
20 दिन होगा काम पूरा
सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग कार्यकारी अभियंता आशुतोष यादव ने बताया कि गांव बुचौली की तीन किलोमीटर की नहर को पक्का करने में 55.46 लाख की लागत आएगी। 20 दिन काम पूरा हो जाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS