Cm Manohar Lal से मिलीं विश्व विख्यात पर्वतारोही अनीता कुंडू, माउंट मकालू पर चढ़ाई करेंगी

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल (Cm Manohar Lal) से उनके निवास संत कबीर कुटीर पर विश्व विख्यात पर्वतारोही अनीता कुंडू (Anita Kundu) ने मुलाकात की और अपने अगले लक्ष्य के लिए मुख्यमंत्री से आशीर्वाद प्राप्त किया। मनोहर लाल ने अनीता कुंडू को सफल यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी।
विश्व विख्यात पर्वतारोही, तीन बार दुनियाँ के सबसे ऊँचे शिखर माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा लहराने वाली हिंदुस्तान की बहादुर बेटी अनीता कुंडू ने बताया कि अब वे नेपाल में स्थित 8481 मीटर ऊँची चोटी माउंट मकालू पर चढ़ाई करेंगी और भारतीय तिरंगा फहराएंगी। अपनी इस महत्त्वपूर्ण यात्रा से पहले उन्होंने मुख्यमंत्री से आशीर्वाद प्राप्त किया।
Yamunanagar : जिला जेल में पुलिस ने चलाया सर्च आपरेशन, बैरकों को जांचा
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2020 में अनीता कुंडू को राष्ट्रपति की ओर से एडवेंचर के सबसे बड़े अवॉर्ड तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।
माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा लहराने वाली सुप्रसिद्ध पर्वतारोही, हरियाणा का गौरव अनीता कुण्डू जी ने आज चंडीगढ़ में भेंट की।
— Manohar Lal (@mlkhattar) April 18, 2023
नेपाल की माउंट मक़ालू चोटी फतेह करने जा रही अनीता कुण्डू जी को इस दौरान शुभकामनाएँ दीं।@IamAnitaKundu pic.twitter.com/KBUxDyIorr
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS