Wrestling Championship : सर्बिया में कुश्ती का दम दिखाएगा मांडोठी का मेहर सिंह

Wrestling Championship : सर्बिया में कुश्ती का दम दिखाएगा मांडोठी का मेहर सिंह
X
सर्बिया के बेलग्रेड शहर में आगमी 16 से 24 सितंबर तक सीनियर वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन किया जाना है। उसके लिए सभी देश तैयारी कर रहे हैं।

Bahadurgarh News : पहलवानों के गढ़ झज्जर जिले का एक और लाल विश्व स्तर पर कुश्ती में धमाल मचाने को तैयार है। यहां के मेहर सिंह पहलवान का सर्बिया में अगले महीने प्रस्तावित सीनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में चयन हो गया है। मेहर के चयन पर उसके परिजनों, फौज के जवानों और साथी पहलवानाें ने खुशी जताई है। मेहर से वर्ल्ड चैंपियनशिप में पदक जीतने के साथ-साथ ओलंपिक का टिकट पक्का करने की भी पूरी उम्मीद जताई है।

मेहर सिंह गांव मांडोठी का रहने वाला है। मेहर हेवीवेट 130 किलोग्राम ग्रीको रोमन शैली का पहलवान है। सर्बिया के बेलग्रेड शहर में आगमी 16 से 24 सितंबर तक सीनियर वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन किया जाना है। उसके लिए सभी देश तैयारी कर रहे हैं। भारतीय दल का चयन करने के लिए पटियाला में चंद दिनों पहले ट्रायल हुआ। मेहर सिंह ने भी इस ट्रायल में दमखम दिखाया। जीत दर्ज कर अपना चयन सुनिश्चित कर लिया। मेहर सिंह सेना की यूनिट 20-जाट में सूबेदार है। फिलहाल नागालैंड में पोस्टिंग है। बेहद होनहार पहलवान है। सेना की तरफ से खेलता है। वर्ष 2013 में सीनियर नेशनल में पदक जीता था। उसके बाद से लगातार पदक जीत रहा है। अब वर्ल्ड चैंपियनशिप में अपनी प्रतिभा दिखाएगा। उसके चयन पर 20-जाट यूनिट के सीओ कर्नल चंद्रप्रकाश, सूबेदार मेजर विनोद कुमार, पहलवान श्रीभगवान व हवलदार वेदप्रकाश ने मेहर सिंह के चयन पर खुशी जताई।

पहलवान श्रीभगवान ने कहा कि मेहर सिंह बेहद होनहार है। वर्ल्ड चैंपियनशिप की हेवीवेट कैटेगिरी में देश का प्रतिनिधित्व करेगा। खास बात ये कि उस चैंपियनशिप में पांच पायदान तक रहने वाला पहलवान भी ओलंपिक के लिए अपना स्थान सुनिश्चित कर सकता है। हमें पूरा यकीन है कि मेहर सिंह वर्ल्ड चैंपियनशिप में देश के लिए पदक जीतकर ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करेगा। एक दिन ओलंपिक में भी देश के लिए पदक जीतेगा।

ये भी पढ़ें- Bahadurgarh : लेटर फेंककर महिला को दी जान से मारने की धमकी

Tags

Next Story