Pre-Monsoon की पहली बरसात से बढ़ा यमुना नदी का जलस्तर

Yamunanagar News : पहाड़ी व मैदानी इलाकों में हुई प्री- मानसून (Pre-Monsoon) की पहली बारिश से यमुना नदी (Yamuna River) का जलस्तर भी बढ़ गया। रविवार को हथनीकुंड बैराज पर यमुना नदी का जलस्तर 30749 हजार क्यूसेक दर्ज किया गया। खास बात यह कि बरसात से पहले यमुना नदी 7-8 हजार क्यूसेक पानी के साथ बह रही थी। बरसात के बाद बढ़े यमुना नदी के पानी को देखते हुए सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने भी कर्मचारियों को गतिविधि पर नजर रखने के निर्देश दे दिए हैं। हालांकि यमुना नदी अभी सामान्य स्तर पर बह रही है। मगर मौसम को देखते हुए यदि पहाड़ी इलाकों व नदी के कैचमेंट एरिया में बारिश जारी रही तो नदी का जल बढ़ सकता है। प्रशासन पूरी तरह से नदी के जलस्तर पर नजर रखे हुए है।
रविवार को यमुनानदी के कैचमेंट एरिया में मानसून की पहली बरसात हुई। इस दौरान अचानक से यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने लगा। सिंचाई विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रात एक बजे हथनीकुंड़ बैराज पर यमुना नदी का जलस्तर 14 हजार 886 क्यूसेक दर्ज किया गया था। मगर रविवार सुबह से यमुना नदी का जलस्तर बढ़ना शुरु हो गया और यह बढ़कर 30 हजार 749 क्यूसेक पर पहुंच गया। हालांकि यमुना नदी अभी तक अपने सामान्य स्तर पर बह रही हैं। अगर इसी प्रकार बरसात जारी रही तो यमुना नदी का जलस्तर बढ़ सकता हैं। सिंचाई विभाग के सूत्रों के मुताबिक यमुना नदी में 70 हजार क्यूसिक का जलस्तर सामान्य होता है। यदि इसके ऊपर नदी में जलस्तर बढ़ता है तो स्थिति गंभीर मानी जाती है।
बारिश होने से बढ़ा जलस्तर
सिंचाई विभाग के एक्सईएन संदीप ने बताया कि यमुनानदी के कैचमेंट एरिया में हुई बरसात के कारण यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया है। फिलहाल यमुना नदी अपने सामान्य स्तर पर बह रही है। विभाग द्वारा संबंधित अधिकारियों को जलस्तर की हर गतिविधि पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS