Yamunanagar : युवक को अमेरिका भेजने के नाम पर ठगे 10 लाख

- अमेरिका के नाम पर भेजा दुबई व श्रीलंका, 38 लाख में हुआ था सौदा
- युवक के पिता का आरोप, एजेंट ने लड़के का किया अपहरण, बात करवाने के मांग रहा पांच लाख
- पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ किया धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज
Yamunanagar : गांव लाहड़पुर निवासी जतिन को एजेंट करनाल के सेक्टर-छह निवासी मुकेश ने अमेरिका भेजने के नाम पर 10 लाख रुपए लेकर दुबई व श्रीलंका भेज दिया। जतिन के पिता का आरोप है कि आरोपी मुकेश ने उसके लड़के का अपहरण कर लिया और लड़के से फोन पर बात करवाने के लिए पांच लाख रुपए की डिमांड कर रहा है। आरोपी ने जतिन को अमेरिका भेजने के लिए 38 लाख रुपए में सौदा तय किया था। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरेापी के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
जानकारी अनुसार गांव लाहरपुर निवासी रामकुमार ने बताया कि उसका लड़का जतिन रोजगार के लिए विदेश जाना चाहता था। इस दौरान उसकी मुलाकात करनाल के सेक्टर-छह निवासी मुकेश के साथ हुई। आरोपी ने उसे कहा कि उसने काफी युवकों को विदेश भेज दिया है। वह उसके लड़के को भी अच्छे रोजगार के लिए अमेरिका भेज देगा। वह उसके लड़के को कंपनी में लगवाकर तीन हजार डॉलर प्रतिमाह नौकरी दिलवा देगा। वह आरोपी की बातों में आ गया। आरोपी ने उसके लड़के को अमेरिका भेजने के लिए 38 लाख रुपए का खर्च आने की बात कही। आरोपी ने दस लाख रुपए पहले तथा बाकि के पैसे अमेरिका भेजने के बाद देने की बात कही। इस दौरान उसने आरोपी को अलग-अलग तारीख में दस लाख रुपए दे दिए।
आरोपी ने उसके लड़के को दुबई भेज दिया। जहां पर उसका लड़का एक माह रहा। इसके बाद आरोपी ने उसके लड़के को श्रीलंका भेज दिया। वहां पर भी उसका लड़का एक महीना रहा। इसके बाद आरोपी उसके लड़के को बब्बू, उज्बेकिस्तान तथा थाईलेंड भेज दिया। इसके बाद उसकी अपने लड़के के साथ बात नहीं हुई। जब उसने इस बारे आरोपी से बात की तो आरोपी ने उससे कहा कि अगर अपने लड़के से बात करनी है तो उसके अकाउंट में पांच लाख रुपए जमा करवा दे। उसने परेशान होकर आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें - Nuh : नाबालिग के साथ रेप करने वाले सगे ताऊ को 20 साल का कारावास
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS