यमुनानगर : घर में घुसकर 10 वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़

हरिभूमि न्यूज. यमुनानगर
थाना छप्पर क्षेत्र के एक गांव में व्यक्ति ने घर में घुसकर दस वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ की। आरोपित ने उसे इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपित व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार थाना छप्पर क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह किसी काम से घर से बाहर गए थे। घर पर उसकी 10 वर्षीय लड़की अकेली थी। इस दौरान उनके पड़ोस में रहने वाला रामपाल उनके घर पर आया और उसकी लड़की के साथ अश्लील हरकतें करने लगा। उसकी लड़की के शोर मचाने पर आरोपित उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गया। जब वह घर पहुंचे तो उसकी लड़की ने घटना के बारे में बताया। उसने आरोपित के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपित व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS