Yamunanagar : मकान बेचने के नाम पर 2 लोगों से हड़पे 12 लाख

Yamunanagar : मकान बेचने के नाम पर 2 लोगों से हड़पे 12 लाख
X
  • एक ही मकान का एक से बयाना तो दूसरे के नाम करवाई रजिस्ट्री
  • पुलिस ने 2 आरोपियों के खिलाफ किया धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज

Yamunanagar : रेलवे कॉलोनी में मकान बेचने के नाम पर मॉडल कॉलोनी निवासी मनोज खुराना व उसके साथी विष्णु नगर निवासी संजीव कुमार से 12 लाख रुपए हड़प लिए। आरोप रेलवे कॉलोनी निवासी अमरजीत सिंह पर लगाया है। अमरजीत सिंह 14 लाख रुपए में मकान बेचने का बयाना कर उनसे 12 लाख रुपए ले लिए। बाद में रजिस्ट्री किसी नरेंद्र के नाम करवा दी। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों पर धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

माडल कॉलोनी निवासी मनोज खुराना ने बताया कि उसकी मोबाइल की दुकान है। उसने व विष्णु नगर निवासी संजीव कुमार ने मकान खरीदना था। इस दौरान उसकी मुलाकात रेलवे कालोनी निवासी अमरजीत सिंह के साथ हुई। आरोपी ने उन्हें रेलवे कॉलोनी में मकान दिखाया। मकान उनको पंसद आ गया, जिसके बाद उनका आरोपी अमरजीत सिंह के साथ 14 लाख रुपए में सौदा तय हो गया। मकान की रजिस्ट्री की तारीख आठ नवंबर 2016 तय की गई थी। रजिस्ट्री के समय अमरजीत ने कहा कि उसकी बेटी की तबीयत खराब है। वह अभी मकान की रजिस्ट्री नहीं करा सकता। उसे दो लाख रुपए की जरूरत है। उसकी मजबूरी समझते हुए उसने व संजीव ने आरोपी को दो लाख रुपए दे दिए। आरोपी की बेटी तबीयत खराब होने पर रजिस्ट्री की तारीख बढ़ाकर 30 अगस्त 2017 तय कर दी गई। लेकिन इस तारीख पर भी आरोपी अमरजीत रजिस्ट्री कराने के लिए नहीं आया।

उन्होंने 11 दिसंबर 2017 को उसके खिलाफ न्यायालय में दावा डाल दिया। इसके बाद 26 अप्रैल 2018 को आरोपी अमरजीत न्यायालय में पेश हुआ। उसने बयान दिया कि वह रजिस्ट्री करा देगा, लेकिन उसे दो लाख रुपए की अभी बहुत जरूरत है। आरोपी की मजबूरी देखते हुए उन्होंने उसे दो लाख रुपए और दे दिए तथा न्यायालय से केस वापस ले लिया। इस तरह से आरोपी ने मकान बेचने के नाम पर उनसे अलग-अलग करके 12 लाख रुपए ले लिए लेकिन मकान की रजिस्ट्री उनके नाम नहीं कराई। जब उन्होंने अपने स्तर से जांच की तो पता लगा कि आरोपी अमरजीत ने इस मकान की रजिस्ट्री किसी नरेंद्र के नाम करा रखी है। इस मकान पर किसी अन्य व्यक्ति का कब्जा है। उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें - Rewari : मंदिर में चोरी करने वाले दोषियों को 5-5 साल की कैद



Tags

Next Story