Yamunanagar : मोहाली में फ्लैट दिलवाने के नाम पर रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी से ठगे 17 लाख

- मनसा देवी कॉम्पलेक्स पंचकूला निवासी नीतू मल्होत्रा व मानव मल्होत्रा पर लगाया आरोप
- पुलिस ने एक महिला व व्यक्ति के खिलाफ किया धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज
Yamunanagar : मोहाली में फ्लैट दिलवाने के नाम पर शहर के कुलदीप नगर निवासी रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी से 17 लाख रुपए ठग लिए। ठगी का आरोप मनसा देवी कॉम्पलेक्स पंचकूला निवासी नीतू मल्होत्रा व मानव मल्होत्रा पर लगाया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार कुलदीप नगर निवासी प्रीतम सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रेलवे से रिटायर्ड है। उसके लड़के का साला अशोक कुमार चंडीगढ़ में नौकरी करता है। अशोक ने उसकी मुलाकात पंचकूला निवासी नीतू मल्होत्रा से करवाई। वह रियल एस्टेट में एजेंट का कार्य करती थी। इसके बाद नीतू मल्होत्रा ने उसकी मुलाकात मानव मल्होत्रा से करवाई। उसने दोनों आरोपियों को पंचकूला में फ्लैट खरीदने की बात की। आरोपियों ने उसे 17 लाख रुपए अकाउंट में डालने के लिए कहा। उसने आरोपियों पर विश्वास करके उनके मानव मल्होत्रा के अकाउंट में 17 लाख रुपए डाल दिए। इसके बाद चार नवंबर 2019 को आरोपियों ने उसे एसएएस नगर मोहाली में फ्लैट नंबर 43 का एग्रीमेंट बनाकर दिया।
जब वह एग्रीमेंट लेकर फ्लैट के ऑनर के पास गया तो उसने कहा कि यह एग्रीमेंट उनके द्वारा जारी नहीं किया गया है। जब उसने फ्लैट के बारे में बात की तो उसने बताया कि वह फ्लैट उसने विजय कुमार यादव को दे रखा है। प्रीतम सिंह ने बताया कि जब उसने इस बारे दोनों आरोपियों से बात की तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। परेशान होकर उसने आरोपियों से अपने पैसे वापस मांगे। मगर उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया। उसने दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें - Jind : अब दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाने व मेडिकल के लिए लगाना होगा पीजीआई का चक्कर
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS