Yamunanagar : प्लाट बेचने के नाम पर युवक से 3 लोगों ने हड़पे लाखों रुपए

Yamunanagar : प्लाट बेचने के नाम पर युवक से 3 लोगों ने हड़पे लाखों रुपए
X
  • पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया केस
  • पुलिस मामले में तीनों आरोपियों की कर रही तलाश

Yamunanagar : प्लाट बेचने के नाम पर रादौर क्षेत्र के धानूपुरा गांव निवासी संजीव कुमार से तीन लोगों ने दो लाख रुपए ठग लिए। गोविंदपुरा में प्लाट बेचने के लिए 14 लाख रुपए में सौदा तय हुआ था। तब आरोपियों ने ब्याने के रूप में संजीव से दो लाख रुपए लिए थे, लेकिन बाद में रजिस्ट्री करवाने से मना कर दिया। फरकपुर थाना पुलिस ने मामले में दंपती समेत तीन लोगों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया।

जानकारी के अनुसार गांव धानूपुरा निवासी संजीव कुमार ने बताया कि साल 2022 में उसने रोहतक के गांव सामन निवासी राजिंद्र, जींद के दालमवाला गांव निवासी बिरेंद्र व उसकी पत्नी सुनीता से गोविंदपुरा में 153 वर्गगज का प्लाट खरीदा था। जिसकी 14 लाख रुपए कीमत तय की गई थी। पांच दिसंबर को ब्याने के तौर पर उसने आरोपियों को दो लाख रुपए दिए थे, जिसके बाद 10 अप्रैल रजिस्ट्री की तारीख तय की गई थी। तय तिथि पर वह तहसील कार्यालय में बकाया रुपए लेकर पहुंचा। लेकिन शाम तक आरोपी रजिस्ट्री करवाने के लिए नहीं आए। उसने आरोपियों को फोन किए, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। कई दिनों बाद आरोपियों से बातचीत हुई तो उन्होंने प्लाट की रजिस्ट्री करवाने से साफ मना कर दिया। जब उन्होंने अपने ब्याने के रुपए वापस मांगे तो आरोपी उससे गाली गलौज करने लगे। उसने परेशान होकर इसकी शिकायत पुलिस को दी। जांच अधिकारी एसआई सुमेश पाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें - Yamunanagar : नाबालिग भतीजी ने ताऊ पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

Tags

Next Story