yamunanagar : पश्चिमी यमुना नहर में डूबे 2 युवकों के शव हुए बरामद

- 3 दिन पहले बाड़ी माजरा निवासी अमन नहर में नहाते समय पानी में था डूबा
- रूप नगर निवासी अंकित घर पर कहासुनी होने के बाद से था लापता
yamunanagar : शहर की पश्चिमी यमुना नहर में डूबे दो युवकों के शव पुलिस ने शुक्रवार को बरामद किए। तीन दिन पहले बाड़ी माजरा निवासी अमन नहर में नहाते समय पानी में डूबा था तथा रूप नगर निवासी अंकित घर पर कहासुनी होने के बाद से लापता था। परिजनों ने पुलिस को उसकी गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया था। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम (Post Mortem) करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के गांव किशनपुरा निवासी अमन यहां बाड़ी माजरा में अपने जीजा गौरव के पास रहता है। 17 मई को वह जीजा के भांजे अक्षय के साथ फैक्ट्री में ड्यूटी पर गया था। दोनों वहीं पर कार्य करते हैं। अक्षय ने बताया कि फैक्ट्री से वापस लौटते हुए जब वह गधौली के पास पहुंचे तो अमन नहाने की जिद करने लगा। उसे काफी रोका, क्योंकि उसे तैरना नहीं आता था। रोकने के बावजूद भी वह नहीं माना और नहर में नहाने के लिए चला गया। नहाते हुए वह काफी अंदर चला गया और वहां डूब गया। उसके बाद से ही गोताखोर उसे पानी में ढूंढ रहे थे, जिसका शव बाडी माजरा पुल से बरामद हुआ।
तीन से लापता युवक अंकित का मिला शव
बाडी माजरा के रूप नगर निवासी 20 वर्षीय अंकित इलेक्ट्रिशियन का काम करता था। तीन दिन पहले रात को करीब साढे 10 बजे उसकी घर पर किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। उसके बाद वह घर से बिना बताए चला गया। परिजन भी उसकी तलाश कर थे। इसके अलावा सदर यमुनानगर पुलिस को शिकायत दी हुई थी, जिसका शव बाडी माजरा नहर पुल के पास पानी से बरामद हुआ। उसका शव नहर में तैर रहा था। गोताखोरों ने शव को बाहर निकाला और परिजनों ने उसकी पहचान की। उसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया।
क्या कहते हैं जांच अधिकारी
सदर थाना यमुनानर प्रभारी जोगिंद्र सिंह ने बताया कि अंकित व अमन दोनों के शव बाडी माजरा पुल से मिले है। शवों का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया गया है। अमन नहाते समय डूब गया था, जबकि अंकित का उनके पास गुमशुदगी का केस दर्ज था।
यह भी पढ़ें - yamunanagar : महिला ने ससुराल पक्ष के लोगों पर लगाया पति की हत्या करने का आरोप
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS