यमुनानगर : आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मृतक के पार्टनर के खिलाफ केस दर्ज

यमुनानगर : आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मृतक के पार्टनर के खिलाफ केस दर्ज
X
यमुनानगर की बैंक कॉलोनी निवासी पंकज ओबरॉय द्वारा की गई आत्महत्या के मामले में पुलिस ने मृतक के पार्टनर पर उसे आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह मामला मृतक पंकज ओबरॉय की पत्नी पूजा की शिकायत पर दर्ज किया है। मामले में अभी आरोपित फरार है।

हरिभूमि न्यूज. यमुनानगर : शहर की बैंक कॉलोनी निवासी पंकज ओबरॉय द्वारा की गई आत्महत्या के मामले में पुलिस ने मृतक के पार्टनर पर उसे आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह मामला मृतक पंकज ओबरॉय की पत्नी पूजा की शिकायत पर दर्ज किया है। मामले में अभी आरोपित फरार है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बैंक कॉलोनी निवासी पूजा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 2008 में पंकज ओबरॉय के साथ हुई थी। शादी के बाद से उसका पति गांव शादीपुर में सत्यम धर्म घंटे के पास किरयाने की दुकान चलाता था। उसके पति ने उसे बताया ताकि उसकी प्लाई बोर्ड व कमेटी समेत अन्य कार्याें में ससोली रोड निवासी रविंदर के साथ पार्टनरशिप है। उसका पति उसे अक्सर कहता था कि उसने रविंद्र के साथ पार्टनरशिप करके बहुत बड़ी गलती कर ली है। जिस कारण उसका पति मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। इसी परेशानी के चलते उसके पति ने 24 जनवरी को आत्महत्या कर ली। पूजा ने आरोप लगाया कि रविंदर द्वारा उसके पति को आत्महत्या के लिए उकसाया गया है। जिस कारण उसके पति ने खुदकुशी की है। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपित रविंद्र के खिलाफ धारा 306 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

Tags

Next Story