Yamunanagar : 10वीं कक्षा के फर्जी प्रमाण पत्र पर चुनाव लड़ने के आरोप में गांव हवेली के सरपंच पर केस दर्ज

Yamunanagar : 10वीं कक्षा के फर्जी प्रमाण पत्र पर चुनाव लड़ने के आरोप में गांव हवेली के सरपंच पर केस दर्ज
X
  • जांच करने पर स्कूल में नहीं मिला सरपंच का रिकॉर्ड
  • पुलिस ने मामले में सरपंच के खिलाफ केस दर्ज कर शुरू की जांच

Yamunanagar : दसवीं कक्षा के फर्जी प्रमाण पत्र पर चुनाव लड़ने के आरोप में पुलिस ने साढौरा थाना क्षेत्र के गांव हवेली के सरपंच रणजीत सिंह पर केस दर्ज किया। सरपंच पद का चुनाव लड़ते समय जो दसवीं कक्षा का प्रमाणपत्र रणजीत सिंह ने लगाया था, जांच करने पर उस स्कूल में रणजीत सिंह का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार गांव हवेली निवासी बलकार सिंह ने साढौरा पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके गांव में दो नवंबर 2022 को पंचायत चुनाव हुआ था। जिसमें उनके गांव के रणजीत सिंह ने नामांकन किया था। आरोप था कि रणजीत सिंह ने नामांकन पत्र के साथ फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्र लगाए थे। यह प्रमाण पत्र जन सूचना अधिकार के तहत हासिल किए थे। स्कूल से जानकारी मिली थी कि रणजीत सिंह का 15 मई 1984 को आठवीं कक्षा में दाखिला हुआ था। रिकार्ड के अनुसार उसका आठवीं कक्षा से नाम 13 नवंबर 1984 को कट गया था। अनुपस्थित रहने की वजह से उसका नाम कटा था। जबकि उसने चुनाव में अपने शैक्षिक प्रमाण पत्रों में खुद को दसवीं पास दर्शाया है। यह प्रमाण पत्र भी किसान इंटर कॉलेज झांसी का बनाया हुआ है। वहां से भी आरटीआई के तहत सूचना ली गई तो वहां से पता लगा कि रणजीत ने उनके स्कूल से परीक्षा पास नहीं की है। इस संबंध में बिलासपुर एसडीएम को भी शिकायत दी गई लेकिन आरोपी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद उसने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें - Rohtak : पिछले 2 साल से पानी के लिए तरस रही गांव रिठाल की करीब 500 एकड़ कृषि भूमि

Tags

Next Story