Yamunanagar: वृंदावन में कमरा बुक करवाने के नाम पर बुजुर्ग व्यक्ति से ठगी, अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

हरिभूमि न्यूज. यमुनानगर: वृंदावन में कमरा बुक करवाने के नाम पर साइबर ठगों ने एक बुजुर्ग व्यक्ति से तीन हजार छह सौ रुपये ठग लिए। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शहर की यमुना गली निवासी निर्मल कुमार ने साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसे 12 फरवरी को वृंदावन जाना है। गत 31 दिसंबर को उसने वृंदावन में एक कमरा बुक करवाने के लिए आश्रम का नंबर मोबाइल में सर्च किया। इस दौरान उसे एक मोबाइल नंबर मिला। जब उसने उस नंबर पर फोन किया तो एक व्यक्ति ने फोन उठाया। उसने उस व्यक्ति को चार दिन के लिए कमरा बुक करने के लिए कहा।
आरोपित ने उसे कमरे का किराया तीन हजार छह सौ रुपये बताया। आरोपित ने उसे कहा कि अगर वह डेबिट कार्ड से पैसे देते हैं तो उसे डिस्काउंट मिलेगा। तब उन्होंने एडवांस में पैसे देने से मना कर दिया। तब आरोपित ने कहा कि पैसे न देने पर उसका कमरा बुक नहीं होगा। इसके बाद उसने आरोपित पर विश्वास करके अपने एटीएम की डिटेल आरोपित को दे दी। जिसके बाद उसके खाते से दो बार में तीन हजार छह सौ रुपये कट गए। जब उसे अपने साथ हुई ठगी का पता चला तो उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS