यमुनानगर में स्नेचरों के हौसले बुलंद : बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने डांस ट्रेनर से छीना मोबाइल

हरिभूमि न्यूज. यमुनानगर: हरियाणा के यमुनानगर में मोटरसाइकिल सवार दो आरोपियों ने स्नैचिंग के वारदात को अंजाम दिया है। आरोपियों ने बच्चों को डांस सिखाने जा रहे डांस ट्रेनर का मोबाइल छीन लिया। दो नकाबपोश स्नैचर बाइक से जा रहा था। इसी क्रम में उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र के कमल पैलेस के नजदीक वारदात को अंजाम देते हुए मोबाइल छीन कर फरार हो गया। पीड़िता महिला ने मोबाइल छीनने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। पुलिस ने दो अज्ञात युवकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के नागपुर के गांव पारश्विनी निवासी अजय लाल ने बताया कि वह रेलवे फाटक के नजदीक गरीब बस्ती में रहते है। वह अर्बन एसआई स्टूडियो मॉडल टाउन में बच्चों को डांस सिखाने का काम करता है। सुबह के वक्त वह अपने काम पर जा रहा है। जब वह औद्योगिक क्षेत्र में कमल पैलेस के नजदीक पहुंचा तो उसके पास किसी परिचित का फोन आया। उसने जैसे ही जेब से फोन निकाला तो पीछे से बाइक पर दो अज्ञात युवक आए। उन्होंने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। इससे पहले वह कुछ समझ पाता तो बाइक पर पीछे बैठे युवक ने उसका मोबाइल छीन लिया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात दो युवकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS