यमुनानगर : दो वर्षीय बच्ची का यमुना नदी के किनारे मिला शव, फैली सनसनी

यमुनानगर जिले के जठलाना क्षेत्र के गांव संधाला के नजदीक स्थित यमुना नदी के किनारे से दो वर्षीय बच्ची का शव मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि जठलाना पुलिस को बुधवार को सूचना मिली थी कि संधाला के नजदीक यमुना नदी के किनारे एक करीब दो वर्षीय बच्ची का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और आसपास के लोगों से उसकी शिनाख्त के लिए पूछताछ की। मगर शाम तक बच्ची के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। बच्ची के शव की शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने उसे यमुनानगर मोर्चरी में रखवा दिया है।
मामले की जांच कर रही जठलाना पुलिस का कहना है कि मृतका बच्ची की उम्र करीब दो वर्ष है। उसने क्रीम रंग की गर्म फ्रॉक, पीले रंग की पजामी, गले में काले रंग का धारा और पैरों में ब्राउन रंग के जुते पहने हुए हैं। पुलिस ने लोगों से बच्ची के बारे में पता चलने पर तुरंत जठलाना पुलिस को सूचना दिए जाने की अपील की। पुलिस को आशंका है कि बच्ची का शव या तो नदी में कहीं से पानी में बहकर आ गया है या फिर किसी ने उसे नदी के किनारे फेंक दिया है। बहरहाल बच्ची के शव को शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। अगले 72 घंटे तक बच्ची की शिनाख्त के लिए पुलिस प्रयास में जुट गई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS