यमुनानगर : खेतों के पास बने नाले में मिला युवक का शव, चेहरे पर चोट के निशान

हरिभूमि न्यूज : यमुनानगर
गांव कोट निवासी एक युवक का शव संदिग्ध हालत में खेतों के पास नाले में पड़ा मिला। मृतक के चेहरे पर चोट के निशान मिलने से उसके परिजनों ने उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया और अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
मृतक के चाचा संजीव ने पुलिस को बताया कि उसका भतीजा विराज ( 22 ) मानकपुर स्थित इंडस्ट्रीज में काम करता था। गत रविवार शाम को वह घर से मोटरसाइकिल पर इंडस्ट्रीज में काम करने के लिए निकला था। मगर वह सोमवार को वापस घर नहीं लौटा। उन्होंने उसकी तलाश की तो पता चला कि विराज का शव गांव से एक किलोमीटर दूर खेतों के पास बने नाले में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे तो शव विराज का था।
उसके चेहरे पर चोटों के निशान थे। उन्होंने आरोप लगाया कि किसी ने विराज की हत्या करके शव नाले में फेंक दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच कर रहे छछरौली थाना प्रभारी लज्जा राम ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के दौरान पता चलने पर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS