Yamunanagar : फर्जी दस्तावेज जमा करवाकर हासिल की कांस्टेबल की नौकरी

- बीए व एमए के प्रमाण पत्र मिलें हैं जांच में फर्जी
- पुलिस ने आरोपी के खिलाफ किया धोखाधड़ी का मामला दर्ज
Yamunanagar : जींद निवासी रविंद्र ने फर्जी दस्तावेज जमा करवाकर कांस्टेबल की नौकरी हासिल कर ली। जून 2022 में हुई पुरुष कांस्टेबल की भर्ती में रविंद्र ने गुजरात के साबरमती विश्वविद्यालय के बीए व एमए अंग्रेजी कक्षा पास के प्रमाणपत्र लगाए हुए थे। जब इन प्रमाणपत्रों की साबरमती विश्वविद्यालय से जांच कराई गई तो यह फर्जी निकले। विश्वविद्यालय में रविंद्र का कोई रिकार्ड नहीं मिला। पुलिस ने मामले में आरोपी रविंद्र पर धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच में दस्तावेज फर्जी निकलने पर आरोपी रविंद्र को नौकरी से भी निष्कासित कर दिया गया है।
जानकारी अनुसार पुलिस की सीआरसी ब्रांच की एएसआई अनुराधा ने बताया कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 23 जून 2022 को पुरुष कांस्टेबल पदों पर भर्ती हुई थी। जिसमें जींद के गांव टोहाना निवासी रविंद्र का भी चयन हुआ था। पांच मार्च 2023 को रविंद्र का मेडिकल हुआ, जिसमें उसे फिट घोषित किया गया। जिसके बाद उसे कांस्टेबल की नियुक्ति दे दी गई। चयन के दौरान रविंद्र ने गुजरात के अहमदाबाद के साबरमती विश्वविद्यालय से बीए, एमए अंग्रेजी के शैक्षिक प्रमाणपत्रों की फोटो कॉपी जमा कराई थी। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार कांस्टेबल रविंद्र द्वारा जमा कराए गए प्रमाणपत्रों की जांच के लिए साबरमती विश्वविद्यालय रजिस्ट्रार को पत्र भेजा गया।
13 अप्रैल 2023 को साबरमती रजिस्ट्रार से रिपोर्ट आई, जिसमें उल्लेख किया गया कि रविंद्र साबरमती विश्वविद्यालय का नामांकित छात्र ही नहीं है। आपके द्वारा भेजे गए अग्रेषित दस्तावेज नकली अर्थात फर्जी है। इनका विश्वविद्यालय में कोई रिकॉर्ड नहीं है। रिकॉर्ड के अनुसार यह दस्तावेज सत्यापित नहीं हैं। मामले की जांच डीएसपी से कराई गई, जिसमें आरोपी द्वारा भर्ती के समय जमा कराए दस्तावेज फर्जी निकले। पुलिस ने मामले में आरोपी कांस्टेबल रविंद्र के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, सेक्टर 17 थाना प्रभारी धमेंर्द्र सिंह का कहना है कि जांच में आरोपी कांस्टेबल रविंद्र के दस्तावेज फर्जी पाए गए। मामले में पुलिस ने आरोपी रविंद्र पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़ें - Kurukshetra : डॉ. मनीष कुकरेजा ने कनाडा में फहराया भारत का परचम
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS