Yamunanagar : केस से नाम निकलवाने के नाम पर हड़पे लाख रुपए

Yamunanagar :  केस से नाम निकलवाने के नाम पर हड़पे लाख रुपए
X
  • सीआईए पुलिस ने एक केस में युवक को किया था गिरफ्तार
  • पुलिस ने आरोपी के खिलाफ किया धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज

Yamunanagar : आपराधिक मामले से नाम निकलवाने के नाम पर एक व्यक्ति से एक लाख रुपए हड़पने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी (Fraud) के आरोप में मामला दर्ज कर लिया। मामले में आरोपी अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

जिला कैथल के गांव साकरा निवासी करण सिंह ने बताया कि 22 मई को उसके जीजा सुनील को यमुनानगर की सीआईए वन पुलिस टीम एक केस में गिरफ्तार करके अपने साथ लेकर आई थी। जब उसे इस बारे पता चला तो उसने आरोपी विशाल शर्मा से बात की। वह विशाल शर्मा को पहले से जानता था। आरोपी ने उसे कहा कि वह भी उनके साथ यमुनानगर चलेगा। इसके बाद वह आरोपी को लेकर यमुनानगर सीआईए वन पुलिस थाने पहुुंचे। जहां पर आरोपी ने पुलिस अधिकारियों से बात की। आरोपी ने उन्हें कहा कि उसके जीजा का नाम केस से निकल जाएगा, क्योंकि उसके जीजा निर्दोष है। उसने केस से नाम बाहर निकालने के लिए एक लाख रुपए मांगे।

उसने आरोपी द्वारा बनाए गए अकाउंट नंबर पर गूगल पे से एक लाख रुपए डाल दिए । मगर इसके बाद पुलिस ने उसके जीजा को कोर्ट में पेश करके दो दिन का रिमांड मांगा। जब उन्होंने आरोपी से बात की तो वह कहने लगा कि उसके जीजा की साथ के साथ जमानत मिल जाएगी। इसके बाद आरोपी उनसे और पैसों की मांग करने लगे। उसने आरोपी को पैसे देने से मना कर दिया और अपने पैसे वापस मांगे। पैसे वापस मांगने पर आरोपी उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर धमकाने लगा । परेशान होकर उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें - Yamunanagar : महिला को आयकर विभाग में नौकरी दिलवाने के नाम पर हड़पे लाखों रुपए


Tags

Next Story