Yamunanagar : युवक को विदेश भेजने के नाम पर हड़पे लाखों

Yamunanagar : युवक को विदेश भेजने के नाम पर हड़पे लाखों
X
  • पुलिस से आरोपी व्यक्ति के खिलाफ किया धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज
  • पुलिस मामले में आरोपियाें की तलाश में दे रही दबिश

Yamunanagar : गांव चौराही निवासी मेहर चंद के बेटे हर्ष को विदेश भेजने के नाम पर साढ़े 15 लाख रुपए ठग लिए। आरोप पंजाब के बरनाला के गागा पट्टी बाजार निवासी गुरमीत सिंह उर्फ गैरी पर लगा है। शहर जगाधरी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार मेहर चंद ने बताया कि वह 2009 से 2021 मे परिवार सहित पुलिस लाइन में रह रहा था। 2021 में बाईं किडनी सिंक होने की वजह से बीमार होने पर पुलिस विभाग से वीआरएस लेनी पड़ी थी। इसके बाद से उसका इलाज पीजीआइ में चल रहा है। अप्रैल 2020 में वह गुरमीत सिंह संधू उर्फ गैरी के संपर्क में आया। आरोपी ने उसे कहा कि वह लोगों को विदेश भेजने का काम करता है। वह उसके लड़के को कनाडा भेज देगा। उसका रिश्तेदार कनाडा में रहता है। वह उसके लड़के को वहां काम भी दिलवा देगा। इसके लिए आरोपी ने उससे 25 लाख रुपए मांगे। वह आरोपी की बातों में आकर अपने लड़के को कनाडा भेजने के लिए तैयार हो गया।

इस दौरान आरोपी ने अलग-अलग तारीखों में उससे साढ़े 15 लाख रुपए ले लिए। आरोपी ने उसके लड़के को जल्द कनाडा भेजने का आश्वासन दिया। मगर काफी दिन बीतने के बाद भी आरोपी ने उसके लड़के को कनाडा नहीं भेजा। जब उसने इस बारे आरोपी से बात की तो उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। परेशान होकर उसने आरोपी से पैसे वापस मांगे तो उसने पैसे देने से मना कर दिया। इस दौरान आरोपी ने उसे एक चैक दिया। जब उसने चैक बैंक में लगाया तो वह बाउंस हो गया। उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें - CM Manohar Lal बोले : धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र में 7 से 24 दिसंबर तक मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव

Tags

Next Story