Yamunanagar : महिला को आयकर विभाग में नौकरी दिलवाने के नाम पर हड़पे लाखों रुपए

Yamunanagar : महिला को आयकर विभाग में नौकरी दिलवाने के नाम पर हड़पे लाखों रुपए
X
  • आरोपियों ने महिला को थमाया फर्जी नियुक्ति पत्र, आयकर विभाग दिल्ली में ज्वाइंनिग करने गई तो हुआ मामले का खुलासा
  • पुलिस ने 5 आरोपियों के खिलाफ किया धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Yamunanagar : महिला को आयकर विभाग में नौकरी दिलवाने के नाम पर पांच लोगों ने उससे साढ़े दस लाख रुपए हड़प लिए। आरोपियों ने महिला को फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया। महिला जब दिल्ली स्थित आयकर विभाग (Income Tax Department) के कार्यालय में ज्वाइंनिग करने गई तो उसे फर्जी नियुक्ति पत्र का पता चला। पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर पांचों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

गांव टेहा ब्राह्मण निवासी सोहन लाल ने बताया कि उसकी पत्नी अंजु रानी बीए पास है। वह उसे नौकरी लगवाना चाहता था। फरवरी 2022 में उसकी मुलाकात गांव कनीपला निवासी सुनील दत्त से हुई। आरोपी ने बताया कि वह आयकर विभाग में नौकरी लगवा सकता है। अगर कोई नौकरी लगने के इच्छुक हो तो वह उससे मिलवा देना। सोहन लाल ने बताया कि उसने आरोपी से नौकरी लगवाने के लिए अपनी पत्नी की बात की। आरोपी ने नौकरी लगवाने के नाम पर 16 लाख रुपए मांगे मगर उसने इतने पैसे देने से मना कर दिया। बाद में उसका आरोपी से 10 लाख रुपए में सौदा तय हो गया। उसने आरोपी को तीन लाख रुपए कैश, छह लाख 70 हजार रुपए पेटीएम द्वारा उसके खाते में ट्रांसफर कर दिए। आरोपी ने इस दौरान उसे दिल्ली निवासी अजय साहनी, राहुल, शेखर व संतोष से मिलवाया। आरोपियों ने उसकी पत्नी को जल्द नौकरी दिलवाने की बात कही।

सोहन लाल ने बताया कि 19 जुलाई 2022 को आरोपी उसके घर आया और उसकी पत्नी को नियुक्ति पत्र देकर और उनसे 93 हजार रुपए लेकर वहां से चला गया। आरोपी ने एक सप्ताह में ज्वाइंनिग करने की बात कही। उसने बताया कि वह अपनी पत्नी को लेकर दिल्ली आयकर विभाग के कार्यालय में ज्वाइंनिग करवाने के लिए लेकर गया। मगर वहां मौजूद अधिकारियों ने नियुक्ति पत्र को फर्जी बताया। इसके बाद वह अपनी पत्नी को लेकर वहां से आ गया। उसने इस बारे में आरोपियों से बात की मगर उन्होंने कोई संतोष जनक जवाब नहीं दिया। बाद में आरोपियों ने उसे पैसे देने से भी मना कर दिया। उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें - Rewari : गन प्वाइंट पर लूट के दोषियों को 10-10 साल का कारावास



Tags

Next Story