Yamunanagar : विदेश में बेटे का एक्सीडेंट होने की बात कहकर व्यक्ति से ठगे लाखों रुपए

Yamunanagar : विदेश में बेटे का एक्सीडेंट होने की बात कहकर अज्ञात व्यक्ति ने गांव खारवन निवासी कपूर सिंह से चार लाख 20 हजार रुपए ठग लिए। जब कपूर सिंह को अपने साथ हुई ठगी का पता चला तो उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
जानकारी अनुसार गांव खारवन निवासी कपूर सिंह ने बताया कि उसका लड़का गुरप्रीत सिंह जर्मनी गया हुआ है। सात अगस्त को दोपहर साढ़े 12 बजे वह अपने घर पर आराम कर रहा था। इस दौरान उसके व्हाट्सएप पर एक व्यक्ति का फोन आया। जब उसने कॉल उठाई तो फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि उसके लड़के गुरप्रीत का एक्सीडेंट हो गया। इस दौरान आरोपी ने रोने की आवाज भी सुनाई। उसे लगा कि सच में उसके लड़के का एक्सीडेंट हो गया। आरोपी ने उसके लड़के के इलाज के लिए अकाउंट में चार लाख 20 हजार रुपए जमा करवाने को कहा। आरोपी ने उस पर विश्वास करके आरोपी द्वारा दिए गए अकाउंट नंबर में उक्त पैसे जमा करवा दिए। आरोपी उसे और पैसे जमा करवाने के लिए बोलने लगा। जब उसे आरोपी पर शक हुआ तो उसने अपने लड़के को फोन किया। उसके लड़के ने बताया कि वह यहां पर ठीक है। उसका एक्सीडेंट नहीं हुआ है और न ही उसने पैसे मांगे हैं। जब उसे अपने साथ हुई ठगी का पता चला तो उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS