Yamunanagar : कनाड़ा भेजने के नाम पर युवक से हड़पे लाखों रुपए

Yamunanagar : पंजाब के अमृतसर जिला के गांव रईया निवासी प्रिंस कुमार को कनाड़ा भेजने के नाम पर दंपत्ति समेत पांच लोगों ने साढ़े आठ लाख रुपए हड़प लिए। आरोपियों ने उसे कनाड़ा भेजने के नाम पर 20 लाख रुपए में सौदा तय किया था। आरोपियों ने दस लाख रुपए पहले तथा बाकि के दस लाख रुपए सेलरी से कटवाने को कहा था। प्रिंस ने आरोपियों को साढ़े आठ लाख रुपये दे दिए थे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले में दंपत्ति समेत पांच आरोपियों के खिलाफ केस (Case) दर्ज कर जांच शुरू की।
पीड़ित प्रिंस ने बताया कि वह शेयर मार्किट का काम करता था। इसके साथ ही वह लॉ की पढ़ाई भी कर रहा था। शेयर मार्किट में उसको काफी नुकसान हुआ। इस दौरान उसकी मुलाकात हरजिंद्र नामक लड़के से हुई। आरोपियों ने उसे कहा कि उसका जीजा भूरे का माजरा निवासी काला सरपंच उर्फ ऋषि उसे विदेश भेज देगा। जिसके बाद वह नुकसान की भरपाई कर सकता है। इसके बाद वह यमुनानगर आकर काला सरपंच उर्फ ऋषि से मिला। आरोपियों ने उसे कनाड़ा भेजने का आश्वासन दिया। आरोपी ने उसे 20 लाख रुपए कनाड़ा भेजने का खर्च बताया। आरोपी ने दस लाख रुपए एडवांस तथा बाकि के दस लाख रुपए सेलरी में से कटवाने को कहा।
उसने आरोपी पर विश्वास करके हां कर दी। इसके बाद वह साढ़े आठ लाख रुपए लेकर आरोपी के बताए पते पर पहुंचा। जहां उसे मनजीत कौर, विक्की, सुमित व काका मिले। उसने साढ़े आठ लाख रुपए मनजीत कौर को दे दिए। इस दौरान आरोपी उसे कहने लगे कि उनके नौकर का एक्सीडेंट हो गया है। वह इन रुपयों की रशीद बाद में दे देंगे। इसके बाद आरोपियों ने उसे न तो रुपयों की रशीद दी और न ही उसे विदेश भेजा। जब उसने आरोपी से इस बारे बात की तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। परेशान होकर जब उसने आरोपियों से पैसे वापस मांगे तो उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया। दोबारा पैसे मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद पांचों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें - Fatehabad : भूना में शराब कारोबारी अमरजीत का दिनदहाड़े किया अपहरण
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS