यमुनानगर : दस्तावेजों की जांच के बाद चयनित 71 JBT शिक्षकों को मिले स्टेशन

यमुनानगर : दस्तावेजों की जांच के बाद चयनित 71 JBT शिक्षकों को मिले स्टेशन
X
जिले में 248 जेबीटी को अलॉट किया गया था। लेकिन 105 ने ही डीईईओ कार्यालय में रिपोर्ट की है। इनमें से तदर्थ आधार पर लगे 34 अध्यापकों को पहले ही वही स्टेशन दे दिए गए हैं जहां वे कार्यरत थे।

हरिभूमि न्यूज : यमुनानगर

यमुनानगर जिले में चयनित 71 जेबीटी अध्यापकों की काउंसलिंग करके उनको स्टेशन दे दिए गए हैं। इस दौरान काउंसलिंग टीम ने चयनित अध्यापकों की मेडिकल सर्टिफिकेट तथा अन्य शैक्षणिक दस्तावेजों की बारीकी से जांच की। चयनित अध्यापकों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो इसको लेकर राजकीय आध्यापक संघ की टीम डीईईओ कार्यालय में मौजूद रही।

संघ के जिला प्रधान महेंद्र सिंह कलेर ने बताया कि काउंसलिंग टीम में डिप्टी डीईईओ पिरथी सैनी, बीईओ छछरौली अशोक धीमान, मुख्याध्यापक कृष्ण लाल सैनी, लेक्चरर बलविंदर सैनी, जेबीटी अध्यापक राकेश सैनी, कपिल व दीपक वर्मा शामिल रहे। उन्होंने बताया कि जिले में 248 जेबीटी को अलॉट किया गया था। लेकिन 105 ने ही डीईईओ कार्यालय में रिपोर्ट की है। इनमें से तदर्थ आधार पर लगे 34 अध्यापकों को पहले ही वही स्टेशन दे दिए गए हैं जहां वे कार्यरत थे।

बाकी बचे 71 जेबीटी अध्यापकों की भी काउंसलिंग करके स्टेशन दे दिए गए हैं। इस दौरान संघ के जिला प्रधान ने चयनित जेबीटी अध्यापकों का स्वागत कियाञ। उन्होंने कहा कि चयनित जेबीटी अध्यापकों को स्टेशन मिलते से शिक्षा में सुधार होगा। जहांं 35 स्कूलों में एक भी शिक्षक नहीं था। उन स्कूलों को शिक्षक मिल गए हैं। इन स्कूलों में अब छात्र संख्या बढेगी तथा विद्यार्थियों को राहत मिलेगी। उनकी शिक्षा मेें सुधार होगा।

Tags

Next Story