Yamunanagar : गांव रतनगढ़ में लैपर्ड दिखने से फैली दहशत, वन्य प्राणी विभाग ने लगाया पिंजरा

Yamunanagar : गांव रतनगढ़ में ग्रामीणों को दो लैपर्ड व उनके दो बच्चे दिखाई देने से क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। ऐसे में क्षेत्र के किसान (Farmer) खेतों में जाने से डर रहे हैं। सूचना पाकर वन्य प्राणी विभाग की टीम गांव में पहुंची और ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जानवरों को शीघ्र ही पकड़ लिया जाएगा। जंगली जानवारों के कारण किसी भी जान-माल की हानि नहीं होने दी जाएगी।
गांव रतनगढ़ निवासी रिंकू कांबोज ने बताया कि मंगलवार की शाम को उसका नौकर शिवकुमार खेतों में घास काट रहा था। इस दौरान उसने खेतों के कच्चे रास्ते से एक लैपर्ड को उसकी ओर आते देखा। शिवकुमार ने शोर मचाया तो लैपर्ड धान के खेत में घुस गया। उसके नौकर शिवकुमार ने फोन पर मामले की जानकारी दी। वहीं शाम के समय गांव के बंटी ने भी खेतों में काम करते समय दो लैपर्ड व उनके साथ दो बच्चों को देखा, जिसके बारे में उसने ग्रामीणों को अवगत करवाया। इसके बाद गांव में किसानों की बैठक हुई और किसानों ने सरकार व प्रशासन से मांग की कि खेतों में घूम रहे जंगली जानवरों को पकड़कर किसानों के जान माल की रक्षा की जाए। गांव के ही पूर्व मैनेजर सुलेख चंद कांबोज ने बताया कि पिछले दो दिनों से शाम के समय लैपर्ड के पैरों के निशान भी खेतों में देखे गए हैं, जिससे गांव में दहशत का माहौल है।
वन्य प्राणी विभाग की टीम ने बुधवार को गांव में पहुंचकर पिंजरा लगाने की तैयारी कर दी। मौके पर टीम ने ग्रामीणों द्वारा बताए गए स्थानों के आसपास लैपर्ड की तलाश भी की, लेकिन शाम तक कोई भी लैपर्ड टीम को दिखाई नहीं दिया। विभाग की टीम लैपर्ड की तलाश कर रही है।
यह भी पढ़ें - Kurukshetra : फिर तबाई मचाने की तरफ बढ़ रही मारकंडा, बह रहा 14811 क्यूसिक पानी
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS