यमुनानगर : पुलिस ने पशुतस्करों से पुलिस ने छुड़वाए 28 मवेशी, उत्तर प्रदेश लेकर जा रहे थे

Yamunanagar News : मवेशियों को अशोका लीलैंड गाड़ी में भरकर वध के लिए उत्तर प्रदेश लेकर जा रहे पशुतस्करों से 28 मवेशियों को मुक्त करवाया। पुलिस ने मौके से दो आरोपी पशुतस्करों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हेड कांस्टेबल नरेश कुमार ने बताया कि उसे शाम साढ़े सात बजे सूचना मिली थी कि कुछ पशुतस्कर मवेशियों को अशोका लीलैंड गाड़ी में भरकर कैल कलानौर बाईपास हाइवे से उन्हें वध के लिए उत्तर प्रदेश लेकर जाएगें। सूचना मिलते ही उन्होंने हाइवे पर गांव करेहड़ा चौक के पास नाका लगाकर वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद उन्हें एक अशोका लीलैंड गाड़ी आती दिखाई दी। जब उन्होंने गाड़ी को रोककर चैक किया तो उसने मवेशी ठूंस-ठूंस कर भरे हुए थे। पुलिस ने गाड़ी से 11 भैंसे व 17 छोटे कटड़े मुक्त करवाए। पुलिस टीम ने मौके से दो पशुतस्करों को भी गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी मोबीन तथा असगर के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री मनोहर लाल 1 अक्टूबर को सोनीपत में, लोगों से करेंगे जनसंवाद
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS