Yamunanagar : युवक को वर्क परमिट के नाम पर थमाया टूरिस्ट वीजा

- 2 आरोपियों ने न्यूजीलैंड में वर्क परमिट दिलवाने के नाम पर हड़पे 17 लाख 80 हजार
- पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ किया धोखाधड़ी का केस दर्ज
Yamunanagar : गांव लाहडपुर निवासी रोहित कुमार से न्यूजीलैंड में वर्क परमिट दिलवाने के नाम पर 17 लाख 80 हजार रुपए हड़प लिए। आरोपी धर्मपाल व उसके भतीजे तुषार ने रोहित को न्यूजीलैंड में वर्क परमिट दिलाने की बजाय टूरिस्ट वीजा थमा दिया। कुछ माह बाद जब रोहित न्यूजीलैंड से वापस आया तो उसने आरोपितों से अपने पैसे वापस मांगे, मगर उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया।
मिली जानकारी अनुसार गांव लाहलपुर निवासी सलिंदरो देवी ने बताया कि उसका लड़का रोहित पढ़ाई पूरी करने के बाद रोजगार के लिए विदेश जाना चाहता था। इस दौरान उसकी मुलाकात धर्मपाल व उसके भतीजे तुषार के साथ हुई। आरोपियों ने उसे कहा कि वह युवकों को विदेश भेजने का काम करते हैं। वह उसके लड़के को भी रोजगार के लिए विदेश भेज देंगे। सलिंदरो ने बताया कि पहले आरोपियों ने उसके लड़के को 20 लाख रुपए में ऑस्ट्रेलिया भेजने का आश्वासन दिया मगर उसके लड़के की रिफ्यूजल आ गई। इसके बाद उसका लड़का ऑस्ट्रेलिया नहीं जा सका। इसके बाद आरोपियों ने उसके लड़के को न्यूजीलैंड में वर्क परमिट दिलवाने का आश्वासन दिया। आरोपियों ने उससे कहा कि इसके लिए 17 लाख 80 हजार रुपए का खर्च आएगा। उसने आरोपियों पर विश्वास करके अपने लड़के को न्यूज़ीलैंड भेजने के लिए हां कर दी।
उसने आरोपियों को अलग-अलग तारीख में 17 लाख 80 हजार रुपए दे दिए। मगर इस दौरान आरोपियों ने उसके लड़के को वर्क परमिट पर भेजने की बजाय टूरिस्ट वीजा थमा दिया। आरोपियों ने उसे कहा कि न्यूजीलैंड में उसके जानकार है और वह उसके लड़के के टूरिस्ट वीजा को वर्क परमिट में बदलवा देंगे। इसके बाद आरोपियों ने उसके लड़के को टूरिस्ट वीजा पर न्यूजीलैंड भेज दिया। जब टूरिस्ट वीजा खत्म हो गया तो उसका लड़का वापस घर आ गया। जब उन्होंने आरोपियों से इस बारे बात की तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। आरोपियों ने बाद में पैसा देने से भी मना कर दिया और दोबारा पैसे मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। परेशान होकर उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS