Yamunanagar : 2 दिन से लापता महिला की गला रेतकर हत्या

Yamunanagar : 2 दिन से लापता महिला की गला रेतकर हत्या
X
  • मानकपुर इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित झाड़ियों में पड़ा मिला महिला का शव
  • पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ किया हत्या का केस दर्ज

Yamunanagar : शहर की विजय कालोनी से दो दिन से लापता हुई महिला का शव वीरवार को मानकपुर इंडस्ट्रीयल एरिया में झाड़ियों में पड़ा मिला। महिला के गले पर तेजधार हथियार के निशान थे और उसके चेहरे पर भी चोटें लगी थी। जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि महिला की हत्या कर शव (Dead Body) को झाड़ियों में फेंका गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शहर जगाधरी पुलिस को वीरवार सुबह सूचना मिली थी कि जगाधरी-पांवटा हाइवे पर स्थित मानकपुर इंडस्ट्रीयल एरिया में झाड़ियों में महिला का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही डीएसपी राजेश कुमार और शहर जगाधरी थाना प्रभारी जनकराज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान महिला के गले पर तेजधार हथियार के निशान थे और चेहरे पर चोटें लगी थी। जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि महिला की हत्या कर शव को यहां फेंका गया है। महिला की पहचान विजय नगर कालोनी निवासी 25 वर्षीय मरजीना के रूप में हुई। मरजीना के भाई शांति कालोनी निवासी जिसान ने 11 जुलाई को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। बताया जा रहा है कि मृतका के पहले दो तलाक हो चुके हैं और उसकी विजय नगर कालोनी निवासी वसीम से तीसरी शादी हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अज्ञात के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें - Army द्वारा 17 से 30 जुलाई तक आयोजित की जाएगी सेना भर्ती रैली : कर्नल दीपक कटारिया

Tags

Next Story