Yamunanagar : 2 हजार गज का प्लाट बताकर युवक से की ठगी

- प्लाट की पैमाइश करने पर निकली 1480 गज जमीन
- पुलिस ने आरोपी दंपत्ति समेत 4 लोगों के खिलाफ किया धोखाधड़ी का केस दर्ज
Yamunanagar : शहर के सेक्टर-17 निवासी संजय कुमार को प्लाट बेचने के नाम पर ठग लिया। आरोप शास्त्री कॉलोनी निवासी गौरवी ओबरॉय, उसके पति सुनील ओबरॉय, उसका भाई मॉडल टाउन निवासी जतिंद्र ओबरॉय व भतीजे अश्विनी ओबरॉय पर लगा है। आरोपियों ने दो हजार गज का प्लाट बताकर संजय कुमार से ढाई करोड़ रुपए ले लिए। जब प्लाट की पैमाइश की गई तो वह 1480 गज का मिला। पुलिस ने मामले की जांच के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर लिया।
जानकारी अनुसार सेक्टर-17 निवासी संजय कुमार ने बताया कि सुनील ओबरॉय उनके कार्यालय में 15 जून को आया था। उसने कहा था कि उसे पैसों की जरूरत है। उसने बैंक की पेमेंट देनी है। इसकी अंतिम तिथि 16 जून है। इसलिए वह अपना गढ़ी मुंडो स्थित दो हजार वर्ग गज प्लाट बेचना चाहता है। इस प्लाट के मालिक उसकी पत्नी, भाई और भतीजे हैं। उसका ढाई करोड़ रुपए में प्लाट का सौदा तय हो गया। प्लाट बेचने का सौदा तय होने के बाद उस जमीन की पांच रजिस्ट्री कराई गई। एक रजिस्ट्री 42 लाख 50 हजार रुपए, दूसरी 41 लाख रुपए, तीसरी 35 लाख 20 हजार रुपए, चौथी 55 लाख 90 हजार रुपए और पांचवी 72 लाख रुपए की हुई।
उसने यह जमीन खरीदने के लिए अपने परिचितों से संपर्क किया। इसके बाद उसने अपने कई अन्य परिचितों के साथ मिलकर जमीन खरीदी और आरोपियों को पूरी पेमेंट कर दी। जब पूरी पेमेंट चली गई तो उसने आरोपियों से कहा कि बयाना के अनुसार जगह की पैमाइश करके दो। लेकिन आरोपी टालमटोल करने लगे। बाद में अपने स्तर से पैमाइश कराई तो वह जगह केवल 1480 वर्ग गज निकली। जमीन कम मिलने पर उसने इस बारे में आरोपियों से बातचीत की। लेकिन आरोपी उसे धमकाने लगे। परेशान होकर उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
उधर, शहर जगाधरी थाना प्रभारी नरेंद्र राणा का कहना है कि संजय की शिकायत पर आरोपी दंपती समेत परिवार के चार लोगों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कर्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें - गुरु-शिष्य की जोड़ी ने जीते पदक : पैरा एशियन गेम्स में छाए अमित सरोहा व धर्मबीर नैन
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS