Yamunanagar : साइप्रस भेजने के नाम पर युवक से लाखों की ठगी

- पैसे वापस मांगने पर आरोपियों ने दी जान से मारने की धमकी
- पुलिस ने 3 आरोपियों के खिलाफ किया धोखाधड़ी का मामला दर्ज
Yamunanagar : गांव सारण निवासी कपिल सैनी से साइप्रस भेजने के नाम पर आरोपियों ने साढ़े चार लाख रुपए हड़प लिए। आरोप जालंधर पंजाब निवासी भारती गिल उर्फ गिन्नी, राजकुमार तथा उसकी पत्नी काजल पर लगा है। आरोपियों ने युवक को दुबई भेजने के बाद साइप्रस भेजने का आश्वासन दिया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
जानकारी अनुसार गांव सारण निवासी कपिल सैनी ने बताया कि वह रोजगार के लिए विदेश जाना चाहता था। इस दौरान उसने फेसबुक पर एक ऐड देखी। जब उसने ऐड में दिए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो आरोपियों ने उसे उनके जालंधर स्थित कार्यालय में आकर मिलने के लिए कहा। वह आरोपियों से मिलने के लिए उनके कार्यालय में गया। जहां आरोपियों ने उसे कहा कि वह लोगों को विदेश भेजने का काम करते हैं। वह उसे भी रोजगार के लिए साइप्रस भेज देंगे। इसके लिए उसे साढ़े चार लाख रुपए देने होंगे। उसने आरोपियों पर विश्वास करके उन्हें गत फरवरी माह से अप्रैल माह तक साढ़े चार लाख रुपए दे दिए। आरोपियों ने उससे कहा कि वह पहले दुबई भेजेंगे। इसके बाद उसे साइप्रस भेज देंगे। दुबई में रहने का खर्च भी वहीं उठाएंगे। आरोप है कि आरोपियों ने उसे दुबई भेज दिया, जहां पर वह डेढ़ माह रहा। मगर आरोपियों ने उसे साइप्रस नहीं भेजा। जब उसने आरोपियों से बात की तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। उसने दुबई में रहने का खर्च भी स्वयं उठाया। वापस आकर जब उसने आरोपियों से अपने पैसे वापस मांगे तो उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया और दोबारा पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS