Yamunanagar : दुबई भेजकर काम दिलवाने का झांसा देकर युवक से लाखों की ठगी

- पुलिस ने आरोपी के खिलाफ किया धोखाधड़ी का केस दर्ज
- पुलिस मामले में आरोपी की तलाश में दे रही दबिश
Yamunanagar : दुबई भेजकर काम दिलवाने का झांसा देकर एक व्यक्ति ने साढौरा के सवानिया मौहल्ला निवासी रवि शर्मा से तीन लाख रुपए हड़प लिए। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
जानकारी अनुसार रवि शर्मा ने बताया कि उसके बहनोई जिला अंबाला के गांव गधौली निवासी कपिल को जानकारी मिली थी कि उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के गांव टपरी निवासी फरीदखान लोगों को विदेश भेजने का काम करता है। उसके बहनोई ने इस बारे में उन्हें बताया। जिसके बाद वह फरीदखान से मिलने के लिए उनके घर गए। आरोपी ने उसे बताया कि वह लोगों को विदेश भेजने का काम करता है। वह उन्हें वहां पर काम भी दिलवा देता है। वह उसे दुबई भेज देगा और उसे वहां पर काम भी दिलवा देगा। आरोपी ने उसे दुबई भेजने के लिए तीन लाख रुपए का खर्च आने की बात कही। उसने आरोपी पर विश्वास करके उसे अलग-अलग तारीखों में तीन लाख रुपए दे दिए। इसके बाद आरोपी ने उसे वीजा देकर दुबई भेज दिया। मगर उसे वहां पर आरोपी का कोई भी व्यक्ति नहीं मिला जो उसे नौकरी दिलवा सके।
वह दुबई में इधर-उधर भटकता रहा मगर उसे वहां पर कोई काम नहीं मिला। इसके बाद उसने इस बारे अपने परिवार के सदस्यों को बताया। उसके परिवार के सदस्य आरोपी के घर गए तो आरोपी ने इस बारे में कोई भी सहायता करने से मना कर दिया। इसके बाद परिवार वालों ने उसके पास पैसे भेजे। जिससे वह वापस घर पहुंचा। उसने वहां से आकर आरोपी से संपर्क किया और अपने पैसे वापस मांगे तो उसने पैसे देने से मना कर दिया और दोबारा पैसे मांगने पर उसे व उसके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी। उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें - Kurukshetra : राघव सहरावत बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS