Weather Update Today : येलो अलर्ट जारी, पश्चिमी विक्षोभ की वजह से दो-तीन दिन रहेगा मौसम में बदलाव

Weather Update : सर्दी मौसम में एक के बाद एक कई पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो चुके हैं। ऐसा ही एक और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस मंगलवार रात से एक्टिव हो गया है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48-72 घंटे में हरियाणा एनसीआर दिल्ली में बारिश तथा कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ ओलावृष्टि की गतिविधियों की प्रबल संभावनाएं बन रही है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की होने और अनेक स्थानो पर अंधड़ आंधी चलने की संभावना है। इसलिए भारतीय मौसम विभाग ने प्रभावित इलाके पर येलो अलर्ट जारी कर दिया है
कृषि विज्ञान केंद्र रोहतक के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मोहम्मद एहतशाम ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश में बारिश के आसार बन गए हैं। रोहतक व इसके आसपास के क्षेत्रों समेत उत्तर व दक्षिण हरियाणा में पांच मार्च की सुबह साढ़े आठ बजे तक मौसम में बदलाव रहेगा। इसकी वजह है राज्य में एक पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक प्रभाव।
5 मार्च के बाद सिंचाई करें किसान
डॉ. एहतशाम ने बताया कि हरियाणा के साथ लगते राजस्थान में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इससे हरियाणा के उत्तर पश्चिम व दक्षिण क्षेत्रों में 2 मार्च रात्रि व 3 मार्च को हवा व गरज चमक के साथ कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी होगी। इन्होंने कहा कि इस दौरान किसान फसलों में पानी न लगाएं। अगर किसी किसान ने सिंचाई करनी है तो वह यह कार्य पांच मार्च के बाद करें। क्योंकि तक राज्य में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो जाएगा।
सरसों न काटें
कृषि विभाग का कहना है कि मौसम में आ रहे बदलाव के चलते फिलहाल सरसों की कटाई न करें। क्योंकि राज्य में बूंदाबांदी होने के आसार है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप निदेशक डॉ. वजीर सिंह ने बताया कि बदले हुए मौसम के दौरान सरसों की कटाई करने से फसल में नमी की मात्रा बढ़ जाएगी। जिससे दाना खराब हो सकता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS