योगेश्वर दत्त आईओए के एक्जीक्यूटिव सदस्य चयनित, खेल प्रेमियों खुशी का माहौल

सोनीपत। पहलवान योगेश्वर दत्त (Yogeshwar Dutt) को भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) में निर्विरोध और सर्वसम्मति से एक्जीक्यूटिव सदस्य चुना गया है। उनके इस चयन को लेकर उसके शुभचिंतकों में खुशी है।
पहलवान योगेश्वर दत्त सोनीपत जिले के गांव भैंसवाल कलां के हैं। वह 2012 में ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर लाए थे। वे अब तक कुश्ती में चार बार ओलंपिक खेल चुके हैं। अब तक सबसे ज्यादा ओलंपिक खेलने का रिकॉर्ड इन्हीं के नाम है। अब उनको भारतीय ओलम्पिक संघ के एक्जीक्यूटिव सदस्य चुना गया है। संघ की अध्यक्ष पीटी उषा को भी निर्विरोध सदस्य चुना गया है।
योगेश्वर दत्त के इस चयन के लेकर वाईफॉरडी फाउंडेशन हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप कौशिक, अमित दहिया और नरेश कुमार सहित उसके अन्य शुभचिंतकों ने खुशी व्यक्त की। कुलदीप कौशिक ने कहा कि योगेश्वर दत्त पूरे भाारत की शान हैं। उनके आईओए के एक्जीक्यूटिव सदस्य बनने पर विश्व में देश की ख्याति और बढ़ेगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS