पीएमएस हरियाणा पोर्टल पर चेक कर सकते हैं अपनी प्रॉपर्टी की डिटेल, जानें कैसे

हरिभूमि न्यूज : नारनौल
शहर में व्याप्त संपत्तियों की जानकारी जुटाने के लिए नगर परिषद द्वारा बीते वर्ष सर्वे करवाया गया था। अब इस प्रॉपर्टी सर्वे का रिकॉर्ड पीएम हरियाणा डॉट कॉम वेबसाइट पर अपडेट कर दिया गया है। संबंधित व्यक्ति अब इस पोर्टल पर जाकर अपने प्लाट से संबंधित जानकारी व आपत्ति दर्ज कर सकता है।
नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी सुमन लता ने बताया कि अमूमन कुछ सालों के बाद इस तरह का सर्वे करवाया जाता है। शहरों में एक पीरियड में नई संपत्तियां बन जाती हैं। नगर परिषद के पास ऐसी सभी संपत्तियों का लेखा-जोखा होना अनिवार्य है। इससे संपत्ति मालिक को यह फायदा है कि उसे अपनी संपति के विरूध टैक्स भरने या उसके सेल-परचेज़ को लेकर किसी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ता। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों के पास संपत्ति के रूप में खाली प्लॉट विद्यमान हैं। उनका पता लगाने के लिए भी निगम द्वारा बीते वर्ष कंपनी द्वारा सर्वे करवाया गया था।
उन्होंने बताया कि अपनी प्रॉपर्टी की जानकारी लेने के लिए संबंधित व्यक्ति पोर्टल पर जाकर जिला महेंद्रगढ़ मुनिसिपलिटी नारनौल डालकर व्यू ओन मैप पर क्लिक करें। क्लिक करने के बाद गूगल मैप ओपन होगा उसमे अपने प्लाट की लोकेशन देखें। उन्होंने बताया कि इसके बाद एक बैलून पर क्लिक कर प्लाट से संबंधित सारी जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी। संबंधित व्यक्ति के विवरण में यदि कोई त्रुटी है तो इस पोर्टल पर ही प्लाट की रजिस्ट्री, आधार नंबर, फैमिली आईडी व पुराने प्रॉपर्टी टैक्स की रशीद अपलोड कर आपत्ति डाल सकते हैं।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा प्रॉपर्टी सर्वे कंपनी याशी के कर्मचारियों द्वारा घर - घर जाकर एसेसमेंट नोटिस वितरित करने का कार्य चल रहा है। अब तक 6 हजार से ज्यादा नोटिस दिए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि नोटिस मिलने के बाद किसी को कोई त्रुटि लगती है तो उस त्रुटी को 30 दिन के अंदर-अंदर नगर परिषद कार्यालय के कमरा नंबर 6 में या पीएम हरियाणा डॉट कॉम पोर्टल पर आपत्ति डाल सकता है।
नगर परिषद कार्यकरी अधिकारी ने बताया कि उक्त कंपनी का कर्मचारी जिस भी प्रॉपर्टी मालिक के पास एसेसमेंट नोटिस लेकर जाए उसे ले लें मना ना करें। उन्होंने बताया कि नागरिकों को इससे संबंधित किसी भी प्रकार की दिक्कत आती है तो याशी कंपनी के सुपरवाइजर संजय के मोबाइल नंबर 7701812924 पर सोमवार से शनिवार तक सुबह 10 से सांय 4 बजे तक फोन कर जानकारी ले सकते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS