ससुराल में मारपीट से आहत युवक ने जहर खाकर दी जान, ससुर पर केस

ससुराल में मारपीट से आहत युवक ने जहर खाकर दी जान, ससुर पर केस
X
सुसाइड नोट में मृतक ने लिखा है कि उसके साथ हुई ससुराल में मारपीट के बाद उसके दिमाग में चोट लगी है और उसकी मौत का जिम्मेवार उसका ससुर प्रेम व महेन्द्र नामक व्यक्ति है।

हरिभूमि न्यूज. फतेहाबाद

टोहाना में एक युवक ने जहर का सेवन कर आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता ने उसके ससुर व एक अन्य पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस को दी शिकायत में नरवाना के गांव दनौदा कलां निवासी सतबीर सिंह ने कहा कि उसके लड़के राममेहर की शादी गांव कंडेला निवासी प्रेम की लड़की पिंकी के साथ करीब 10 साल पूर्व हुई थी।

राममेहर कुछ काम नहीं करता था और टोहाना आया हुआ था। सतबीर ने बताया कि उसके लड़के राममेहर ने उसे कुछ दिन पहले फोन कर बताया था कि उसे उसके ससुराल कंडेला बुलाया और उसके साथ मारपीट कर उसकी पत्नी पिंकी को साथ भेज दिया था। 3-4 दिन बाद पिंकी फिर अपने मायके चली गई थी। राममेहर अपने दोस्त का मोटरसाइकिल लेकर टोहाना आ गया था। गत दिवस उसे सूचना मिली कि राममेहर ने सुंदर नगर, टोहाना स्थित एक मकान में जहर का सेवन कर लिया। उसे तुरंत टोहाना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। मृतक राममेहर की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में राममेहर ने कहा कि उसके साथ हुई मारपीट के बाद उसके दिमाग में चोट लगी है और उसकी मौत का जिम्मेवार उसका ससुर प्रेम व महेन्द्र नामक व्यक्ति है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Tags

Next Story