16 वर्षीय किशोरी ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, यह था कारण

16 वर्षीय किशोरी ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, यह था कारण
X
उत्तर प्रदेश के शामली निवासी महिला पति से तलाक के बाद रोजी-रोटी की तलाश में अपने दो बच्चों के साथ यमुनानगर आई थी तथा पिछले कुछ समय से यमुनानगर के रायपुर गांव की में रह रही थी। वह फैक्टरी में काम पर गई हुई थी तो पीछे से बेटी ने फंदा लगा लिया।

यमुनानगर। थाना सदर क्षेत्र की रायपुर कॉलोनी में 16 वर्षीय किशोरी का शव शनिवार देर शाम घर में फंदे पर लटका मिला। जब शव फंदे पर लटका मिला तब घर पर कोई नहीं था। मां देर शाम घर लौटी तो उसने बेटी को फंदे पर लटके देखा और पुलिस को सूचना दी। मां ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी मानसिक रूप से परेशान थी। पुलिस ने शाम को शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। रविवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। थाना सदर यमुनानगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उत्तर प्रदेश के जिला शामली के थाना भवन निवासी बबीता रोजी-रोटी की तलाश में अपनी 16 साल की बेटी सोनिया वा चार साल के बेटे नितिन के साथ कुछ साल पहले यमुनानगर आई थी। इन दिनों व गांव रायपुर की रायपुर कॉलोनी में रह रही है। पुलिस को दिए बयान में बबीता ने बताया कि उसका अपने पति से तलाक हो चुका है। शनिवार को उसका बेटा अपने दोस्त के साथ शादी में गया हुआ था। जबकि वह काम पर गई हुई थी। वह देर शाम को घर लौटी तो देखा कि सोनिया का कमरा बंद है। उसने कई बार खटखटाया तो दरवाजा नहीं खोला। उसने जोर-जोर से दरवाजा पीटना शुरू कर दिया तो आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। जिसके पश्चात जब दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर गए तो देखा कि सोनिया फंदे पर लटकी हुई थी। लोगों ने उसे नीचे उतारा गया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। थाना सदर यमुनानगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।

मामले की जांच कर रही पुलिस

थाना सदर यमुनानगर के कार्यवाहक प्रभारी राहुल त्यागी का कहना है कि मृतका की मां ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि उसकी बेटी कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान थी।

Tags

Next Story