जर्मनी में सांसद का चुनाव लड़ रहा हरियाणा का छोरा

हरिभूमि न्यूज : यमुनानगर जिले के रादौर क्षेत्र के गांव अलाहर निवासी राहुल कांबोज आजकल जर्मनी की फ्रैंकफर्ट सीटी लोकसभा क्षेत्र से फ्रेईवेहलर पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। वह फ्रेईवेहलर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। राहुल कांबोज ने जर्मनी से फोन पर अपनी जीत का दावा जताया है।
जर्मनी की फ्रेईवेहलर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं गांव अलाहर निवासी राहुल कांबोज ने बताया कि वह अपनी जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं। चुनाव 14 मार्च को होगा। जिसमें मतदाता सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक मतदान करेंगे। मतदान बैलेट पेपर किया जाएगा। करीब पांच दिन तक मतगणना होगी और इसके बाद परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
राहुल कांबोज ने बताया कि वह पिछले एक महीने से चुनाव अभियान में लगे हैं। उनकी पार्टी पार्लियामेंट की 93 सीटों में से 31 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। उन्हें उम्मीद है कि उनकी पार्टी जीत हासिल कर इतिहास रचेगी। उन्होंने बताया कि फ्रैंकफर्ट सिटी लोकसभा क्षेत्र में कुल साढ़े पांच लाख मतदाता हैं। जिनमें लगभग 25 हजार भारतीय मूल के मतदाता हैं। उनकी पार्टी का लोग खुलकर समर्थन कर रहे हैं। जिस कारण उन्हें उम्मीद है कि उनकी पार्टी जर्मनी में इस बार इतिहास रचेगी।
आपको अवगत करा दें कि अलाहर निवासी राहुल कांबोज जिले के वरिष्ठ समाजसेवी राजकुमार कांबोज के बेटे हैं। राहुल कांबोज का जन्म भले ही जर्मनी में हुआ है, लेकिन वह अभी भी अपने देश की मिट्टी को नहीं भूले हैं। वह हर वर्ष अपने गांव व रादौर क्षेत्र में आकर समाजसेवा से जुड़े कार्य बढ़ चढ़कर करते रहे हैं। उनकी जीत को लेकर क्षेत्र के लोग दुआएं कर रहे हैं। खास बात तो यह है कि राहुल कांबोज के निवेदन पर वहां की सरकार ने हिंदी व पंजाबी भाषाओं को अपने सरकारी कामकाज में शामिल किया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS