युवक करता था परेशान, नाबालिग छात्रा ने कीटनाशक पीकर दी जान

हरिभूमि न्यूज. भट्टूकलां ( फतेहाबाद )
खंड के गांव किरढाण में एक लड़के द्वारा परेशान करने पर एक 16 वर्षीय लड़की ने अपने घर में कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। भट्टूकलां पुलिस को दी शिकायत में लड़की की मां ने आरोप लगाया कि गांव का ही मनोज उसकी पुत्री को फोन पर बात करने को लेकर बार-बार तंग करता था। उसकी लड़की बारहवीं कक्षा की छात्रा थी। जब वह गांव में किसी काम के लिए या स्कूल के लिए निकलती थी तो मनोज अक्सर उसे परेशान करता था और धमकी देता रहता था कि अगर तूने मेरे से बात नहीं की तो मैं तेरा नाम लिखकर सुसाइड कर लूंगा।
इसी को लेकर उसकी लड़की परेशान रहने लगी और एक दिन उसे सारी बात बताई। उसने लड़की के मामा को घर बुलाया और लड़की को काफी समझाया लेकिन काफी समझाने के बाद भी वह घबराई रहती थी। इसी के चलते उसने घर में रखा कीटनाशक पी लिया और उसकी मौत हो गई। लड़की की मां ने बताया कि मनोज और उसका बाप बंसीलाल दोनों उनके घर आए और उन्हें धमकियां देने लगे। दोनों बाप बेटे द्वारा दी गई धमकी के बाद उसकी लड़की ने जहर पीकर आत्महत्या की है। पुलिस ने लड़की की मां की शिकायत पर गांव के ही युवक मनोज व उसके पिता बंसीलाल के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS