जल्दबाजी पड़ी भारी : मालगाड़ी के नीचे से निकल रहा था युवक, अचानक चल पड़ी ट्रेन, कट गए दोनों पांव

हरिभूमि न्यूज : बहादुरगढ़
रेलवे स्टेशन पर रविवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक के दोनों पांव कट गए। गंभीर हालत में उसे पीजीआई रोहतक भर्ती कराया गया है। उसकी हालत चिंताजनक है।
घायल की पहचान करीब 30 वर्षीय प्रह्लाद के रूप में हुई है। प्रह्लाद उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले का रहने वाला है। पिछले कुछ समय से वह हांसी में रह था। वहां एक ईंट भट्ठे पर काम करता था। गांव दुल्हेड़ा में प्रह्लाद का जीजा एक भट्ठे पर काम करता है। वह अपने जीजा के पास आया हुआ था। रविवार को गांव जाने के लिए बहादुरगढ़ के रेलवे स्टेशन पर पहुंचा। इस दौरान रेलवे ट्रैक पर एक मालगाड़ी खड़ी हुई थी। यहां उसने लापरवाही बरती। गाड़ी के नीचे से ट्रैक पार करने लगा।
अचानक गाड़ी चल पड़ी, जिससे उसके हाथ पांव फूल गए और वह गिर गया। इस दौरान गाड़ी चलने से उसके दोनों पांव कट गए। आसपास मौजूद लोगों ने देखा तो उसे संभाला। उसे। सरकारी अस्पताल में ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। जांच अधिकारी हरिओम ने बताया कि मालगाड़ी के नीचे से ट्रैक पार करते वक्त युवक हादसे का शिकार हुआ है। फिलहाल वह पीजीआई रोहतक में उपचारधीन है। उसकी हालत नाजुक है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS