शहीदी दिवस : तिरंगा यात्रा के दौरान युवक को मारी गोली

शहीदी दिवस :  तिरंगा यात्रा के दौरान युवक को मारी गोली
X
घायल को नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।

हरिभूमि : झज्जर

शहीदी दिवस पर विभिन्न संगठनों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाले जाने के दौरान अचानक गोली चल गई। गोली एक युवक के पांव में लगी। जिसे उपचार के लिए स्थानीय नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।

घायल युवक की पहचान मोहित निवासी समसपुर के तौर पर की गई है। गोली चलाने वाले युवक का पता नहीं चल पाया है। जिसके चलते पुलिस विभिन्न पहलूओं को देखते हुए मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है गोली तिरंगा यात्रा के दौरान ट्रैक्टर द्वारा एक कार की लाइट टूट जाने के चलते चलाई गई।

जांच अधिकारी जगदीश चंद्र ने बताया कि शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में युवा तिरंगा यात्रा निकाल रहे थे, इस दौरान फायर हो गया और गोली मोहित के पैर में लगी। आरोपित की पहचान नहीं हो पाई है। पीड़ित पीजीआई रोहतक रेफर है और उसका बयान दर्ज कर नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Tags

Next Story