युवा कांग्रेस चुनाव : निष्कासित नेताओं ने अपने उम्मीदवार मैदान में उतारकर पार्टी की बढ़ाई टेंशन

युवा कांग्रेस चुनाव : निष्कासित नेताओं ने अपने उम्मीदवार मैदान में उतारकर पार्टी की बढ़ाई टेंशन
X
नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब दाखिल नामांकन पत्रों की जांच शुरू होगी। इसके लिए पूरी तैयारी हो चुकी है। इस चुनाव में कांग्रेस के उसके विरोधी ही बड़ी मुश्किल बन रहे हैं।

हरिभूमि न्यूज : अंबाला

युवा कांग्रेस के चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब दाखिल नामांकन पत्रों की जांच शुरू होगी। इसके लिए पूरी तैयारी हो चुकी है। इस चुनाव में कांग्रेस के उसके विरोधी ही बड़ी मुश्किल बन रहे हैं। विधानसभा चुनाव में पार्टी से निकाले गए दो नेताओं ने चोरी छुपे चुनाव में अपने उम्मीदवार मैदान में उतारकर कांग्रेस की टेंशन बढ़ा दी है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने विरोधियों के मंसूबों पर पानी फेरने के लिए जरुरी आदेश दिए हैं।

विरोधियों ने उतारे पांच उम्मीदवार: कांग्रेस से निष्कासित प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव हिम्मत सिंह गुट की ओर से युवा कांग्रेस के चुनाव में चार उम्मीदवारों को मैदान में उतारा गया है। इनमें डिस्ट्रिक्ट प्रेजिडेंट के लिए कार्तिक आहूजा, रमन खोखर व युवराज सिंह शामिल हैं। जबकि सिटी असेंबली के लिए हरमनदीप सिंह हैरी को मैदान में उतारा गया है। रमन खोखर हिम्मत सिंह के पीए है। नगर निगम चुनाव में यह वार्ड नंबर 1 से अंबाला विकास मंच की टिकट पर चुनाव भी लड़ चुका है। जबकि कार्तिक आहूजा व हरमनदीप सिंह भी उसकी टीम का अहम सदस्य हैं। मगर उसने उधर डिस्ट्रिक्ट प्रेजिडेंट के तौर पर मैदान में उतरे प्रतीक चौधरी पूर्व मंत्री निर्मल सिंह की अगुवाई वाले हरियाणा डेमोक्रेटिक फ्रंट की युवा ईकाई में अहम ओहदेदार है। पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने के कारण पूर्व मंत्री निर्मल सिंह को भी कांग्रेस से निष्कासित किया जा चुका है। अभी तक डिस्ट्रिक्ट प्रेजिडेंट के लिए मुकेश कुमार, कार्तिक आहूजा, रमन खोखर युवराज सिंह, गुरतेज सिंह अंटाल, प्रतीक चौधरी व जितेश राणा शामिल है। सिटी असेंबली के लिए रवद्रिं प्रजापति, भिवनेश प्रतीक गर्ग, पुनीत कवि व हरमनप्रीत सिंह शामिल हैं। कैंट असेंबली के लिए आयुष व बहादुर सिंह है।

कांग्रेस ने अब ऐसे बनाई रणनीति : विरोधी उम्मीदवार जीत न जाएं इसलिए अब कांग्रेस ने इसके लिए खास रणनीति बनाई है। कांग्रेस ने अंबाला शहर असेंबली प्रेजिडेंट समेत दूसरे सभी पदों पर सहमति बनाने की बात कही है। इसके तहत अब वार्ड नंबर 15 से निगम चुनाव लड़ने वाले पुनीत कवि को सहमति से असेंबली प्रेजिडेंट बनाने की लगभग सहमति हो चुकी है। इसी तरह डिस्ट्रिक्ट प्रेजिडेंट के लिए भी जितेश राणा के नाम पर सहमति बन गई है।

सभी विरोधियों के खिलाफ हुई शिकायत : विरोधी धड़े के सभी उम्मीदवारों के नामांकन पत्र खारिज करवाने के लिए अब युवा कांग्रेस के दूसरे उम्मीदवारों ने इंडियन यूथ कांग्रेस के पोर्टल पर शिकायतें दर्ज करवाई गई हैं। सभी उम्मीदवारों के खिलाफ सबूतों के साथ शिकायत दर्ज करवाई गई है। नामांकन पत्रों की जांच के दौरान ही शिकायतों पर विचार किया जाएगा।

Tags

Next Story