रोहतक : झगड़े के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, साथी घायल

हरिभूमि न्यूज़ रोहतक
सांपला थाना क्षेत्र के नया बांस गांव में झगड़े के बाद स्कार्पियों सवारों का पीछा कर रहे बुलेट सवार एक युवक की मौत (Death) हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। जिसे उपचार के लिए निजी अस्पताल(Private hospital) में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने स्कार्पियों सवारों के खिलाफ मामला दर्ज (Case Registered) कर लिया है। परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाया है।
मामले के अनुसार, नया बांस गांव निवासी 22 वर्षीय फूल कुमार फरीदाबाद में अपने परिचित के पेट्रोल पंप पर काम करता था। वह कभी कभी गांव में आता था। गांव के रहने वाले सुमित ने अपने खेत में लेबर के लिए कई कमरे बना रखे हैं। सोमवार रात सुमित, प्रदीप और इस्माइला निवासी बीरेंद्र वहां पर थे। तभी स्कार्पियो सवार वहां पर पहुंचे, जिन्होंने तीनों के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने गांव में फोन कर दिया। जिसके बाद फूल कुमार और उसका साथी हरदेव बुलेट बाइक लेकर वहां पर पहुंच गए। तब तक स्कार्पियो सवार वहां से भागने लगे। फूल कुमार और हरदेव ने उनका पीछा किया। कुछ देर बाद दोनों सांपला रिंगरोड पर रेलवे क्रासिंग के नजदीक घायल अवस्था में पड़े मिले। जिनकी बुलेट का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त था। आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए लेकर जाने लगे, इसी बीच फूल कुमार ने दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल हरदेव को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS