यमुनानगर : पश्चिमी यमुना नहर में नहाने गया युवक डूबा, दोस्त बनाते रहे वीडियो

हरिभूमि न्यूज.यमुनानगर
पश्चिमी यमुना नहर में सोमवार शाम एक युवक नहाते समय डूब गया। उसकी पहचान बूड़िया निवासी 18 वर्षीय चेतन के रूप में हुई है। नहर में नहाते हुए वह दोस्तों से अपनी वीडियो बनवाने के लिए कहने लगा। ताकि इस वीडियो काे इंस्टाग्राम पर डाल सके। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया। जहां वह डूब गया। गोताखोर राजीव अपनी टीम के साथ पहुंचे और उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं लग सका।
जानकारी के मुताबिक बूड़िया निवासी चेतन फैक्ट्री में मजदूरी करता है। सोमवार शाम को वह छुट्टी के बाद दोस्तों के साथ शहर के सहारनपुर मार्ग पर पश्चिमी यमुना नहर के पुल के पास नहर में नहाते समय वह डूब गया। मामले की जांच कर रहे हमीदा चौकी इंचार्ज शमसेर सिंह ने बताया कि चेतन नहर में नहा रहा था। इस दौरान उसने दोस्तों को वीडियो बनाने के लिए कहा। वीडियो बनाने के चक्कर में वह नहर में गहरे पानी में चला गया। जहां पर वह डूब गया। उसके दोस्तों ने शोर मचाया, तो आसपास के लोग एकत्र हुए और गोताखोरों को बुलाया गया। युवक का एक छोटा भाई व बहन है। परिवार के लोग भी वहां पर पहुंच गए। शाम तक उसकी तलाश की जाती रही, लेकिन कोई पता नहीं लग सका।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS