फतेहाबाद में पेड़ से लटका मिला पंजाब का युवक, मचा हड़कंप

Fatehabad : रतिया रोड पर झाड़ साहिब गुरूद्वारा के पास बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। युवक के पास से मिले मोबाइल के आधार पर उसकी पहचान हुई। युवक पंजाब के मानसा का रहने वाला था। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार गांव झाड़ साहिब गुरूद्वारा के पास स्थित नर्सरी के पेड़ पर सुबह एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। नर्सरी संचालक जब सुबह सैर कर रहा था तो उसने युवक को पेड़ पर लटका पाया। इसके बाद उसने सरपंच और बाद में पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक के शव को नीचे उतारकर छानबीन की तो उसकी जेब से मोबाइल मिला। मोबाइल द्वारा उसके परिजनों से संपर्क किया गया। युवक की पहचान पंजाब के मानसा जिले के गांव फतेह मलोकां निवासी 24 वर्षीय रणजीत के रूप में हुई। आत्महत्या करने के पीछे क्या कारण रहे, पुलिस इस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।
यह भी पढ़ें - Road Accident : ट्रैक्टर ने सड़क किनारे चल रही 2 साल की मासूम बच्ची को कुचला
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS