युवक ने नाबालिग मौसेरी बहन के साथ किया दुष्कर्म

युवक ने नाबालिग मौसेरी बहन के साथ किया दुष्कर्म
X
मौसी के घर रहने आया था आरोपित युवक, किसी को कुछ बताने पर दी थी जान से मारने की धमकी।

हरिभूमि न्यूज : यमुनानगर

जिले के बिलासपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने 13 वर्षीय अपनी मासी की लड़की के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने लड़की की मां की शिकायत पर आरोपित युवक के खिलाफ छह पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2015 में उसके पति की मौत हो गई थी। जिसके बाद से वह अपनी दो बेटियों के साथ मायके में रह रही है। कुछ दिन पहले उसका भांजा गांव खेड़की निवासी नरवैर सिंह उनके घर आया था। गत 10 जुलाई को वह घर से बाहर गई थी। इस दौरान नरवैर ने उसकी लड़की के साथ दुष्कर्म किया और इस बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद युवक अपने घर चला गया।

महिला ने बताया कि गत 8 अगस्त को आरोपित नरवैर अपने एक अन्य दोस्त के साथ रात को उनके घर दोबारा फिर आया। उसका दोस्त घर के बाहर पहरा देने लगा जबकि नरवैर उनके घर में घुस गया और उसकी लड़की के साथ फिर से गलत काम करने का प्रयास किया। लड़की का शोर सुनकर वह और परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपित अपने दोस्त के साथ मोटरसाइकिल पर फरार हो गया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपित नरवैर सिंह के खिलाफ छह पोक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Tags

Next Story